फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Nitish Kumar's old colleague and RJD minister Alok Mehta's sister Suheli Mehta joins BJP, Modi

Bihar : जदयू की पुरानी साथी और राजद के मंत्री की बहन सुहेली मेहता अब भाजपा में खिलाएंगी कमल

Thu, 11 May 2023 01:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 11 May 2023 01:28 PM IST
सार

सुहेली मेहता कुशवाहा समाज से आती हैं साथ ही राजद कोटे से मंत्री आलोक मेहता की बहन भी हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि भाजपा का फोकस जदयू के लव-कुश समीकरण पर है। इसलिए को देखते हुए आज जदयू के दो बड़े चेहरे को भाजपा सदस्यता दिला रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Nitish Kumar's old colleague and RJD minister Alok Mehta's sister Suheli Mehta joins BJP, Modi
प्रो. सुहेली मेहता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

3 दिन पहले सीएम नीतीश कुमार के जदयू साथ छोड़ने वाली प्रो. सुहेली मेहता अब भाजपा में कमल खिलाएंगी। दोपहर 3 बजे पटना में वह भाजपा में शामिल होंगी। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी उन्हें सदस्यता दिलाएंगे। सुहेली मेहता कुशवाहा समाज से आती हैं साथ ही राजद कोटे से मंत्री आलोक मेहता की बहन भी हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि भाजपा का फोकस जदयू के लव-कुश समीकरण पर है। इसलिए को देखते हुए आज जदयू के दो बड़े चेहरे को भाजपा अपनी पार्टी की सदस्यता दिला रही है। आरसीपी सिंह कुर्मी समाज से आते हैं और सुहेली मेहता कुशवाहा समाज से। दोनों से भाजपा में आने से लव-कुश वोटबैंक में सेंधमारी आसानी से की जा सकती है।   

विज्ञापन


8 मई को जमकर जमकर साधा था सीएम नीतीश कुमार पर निशाना
8 मई को जदयू से इस्तीफा देने के बाद प्रो. मेहता ने नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ महिलाओं पर राजनीति करते हैं लेकिन महिलाओं को राजनीति करने देना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जदयू अपने मूल आधार से भटक गई है। उनका कहना है कि पार्टी की स्थापना लव और कुश के समीकरण पर हुई थी। लेकिन आज जदयू में जो भी नीतीश कुमार के साथ रहते हैं, उनमें से कोई लव-कुश समीकरण का नहीं है। यह समीकरण अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन


अपराधियों को जेल से निकालने के लिए नियम तक बदल डाला
प्रो. मेहता ने तो यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार अब वो नीतीश कुमार नहीं रह गये हैं, साहब अब बदल गए हैं। प्रो. मेहता ने नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि जनता ने बिहार की बागड़ोर जिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए इनके हाथ में दिया था, आज अपराधियों को जेल से निकालने के लिए इन्होंने जेल के नियम तक को बदल डाला। महिलाएं NDA की सरकार में अपराधियों के खौफ से दूर थीं, अब आशंकित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed