KK Pathak : भाजपा में गिरिराज सिंह तक विरोध कर चुके, अब नीतीश के विधायक ने खोल दिया केके पाठक के खिलाफ मोर्चा
जदयू विधायक पंकज मिश्रा ने आरोप लगया कि केके पाठक भ्रष्ट पदाधिकारी हैं। इनके कार्य से शिक्षक संघ में नाराजगी व्याप्त है। इसको लेकर शिक्षक लगातार उनके पास आते हैं शिकायत करते हैं।
विस्तार
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का विरोध पक्ष-विपक्ष के नेता लगातार कर रहे हैं। अब सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक पंकज मिश्रा ने भी उनपर कार्रवाई की मांग की है। मुजफ्फरपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि अब हद हो गया है। केके पाठक अति करते जा रहे हैं। अब इनके खिलाफ मुहिम चलाया जाएगा। मैं राज्य सरकार से उनपर कार्रवाई की मांग करता हैं। शिक्षकों के साथ वह अन्याय कर रहे हैं। जदयू विधायक पंकज मिश्रा भ्रष्ट पदाधिकारी हैं। इनके कार्य से शिक्षक संघ में नाराजगी व्याप्त है। इसको लेकर शिक्षक लगातार उनके पास आते हैं शिकायत करते हैं। यह ठीक नहीं है। वह जिस तरह हिंदुओं के पर्व में शिक्षकों के साथ अन्याय कर रहे हैं यह बर्दाश्त के बाहर है।
शिक्षकों पर अत्याचार करना ठीक नहीं
जदयू विधायक पंकज मिश्रा ने कहा कि मैं खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर इस मामले की शिकायत करुंगा। और, उनको हटाए जाने की सिफारिश करुंगा। उन्होंने कहा कि केके पाठक को यह याद होना चाहिए कि वह भी किसी शिक्षक द्वारा दिए गए शिक्षा के कारण से आज एक बड़े अधिकारी बने हुए हैं। ऐसे ही शिक्षकों के कारण कोई कोई आईपीएस तो कोई बड़ा पदाधिकारी बनता है। इस तरह शिक्षकों पर अत्याचार करना ठीक नहीं है।
गिरिराज ने पूछा- क्या शिक्षकों को बंधुआ मजदूर समझा गया
एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि क्या शिक्षकों को बंधुआ मजदूर समझा गया है। इसका खामियाजा निरंकुश प्रशासकों को भुगतना होगा। बिहार में होली के त्योहार में भी शिक्षकों को छुट्टी नहीं दी गई। वह सनातन को मानने वाले हैं। खुशियों के त्योहार में भी उनको छुट्टी नहीं मिली यह अन्याय है। शिक्षकों को डराया और धमकाया जा रहा है। बात-बात पर उनका वेतन काट लिया जा रहा है। जो ऐसा कर रहे हैं उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।