फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; Nitish Kumar reacts to the Lok Sabha elections, targets the Modi government, BJP, JDU

Bihar : विपक्षी दलों की बैठक करा रहे नीतीश को लग रहा लोकसभा चुनाव कभी भी हो सकते हैं, जानें किससे कही यह बात

Wed, 14 Jun 2023 08:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 14 Jun 2023 08:10 PM IST
सार

CM नीतीश कुमार ने कहा- "हम तो शुरू से ही कह रहे हैं और जल्दी कीजिए। जितना जल्दी करवा दीजिएगा उतना अच्छा है। समझ गए न...। काहे कि कौन चीज है, कब चुनव्वा होगा, कोई जानता है जी। कोई जानता है कि अगले ही साल चुनाव होगा, कोई ठिकाना है कि पहले ही चुनाव हो जाए।"

विज्ञापन
Bihar News; Nitish Kumar reacts to the Lok Sabha elections, targets the Modi government, BJP, JDU
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी एकता को लेकर लगातार मुहिम चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लग रहा है कि लोकसभा चुनाव कभी भी हो सकता है। इसलिए उन्होंने अपने अधिकारियों और मंत्रियों को जल्द से जल्द काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने पटनिया अंदाज में मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि कौन जाने कब चुनाव होगा। अगले ही साल हो या कब होगा, इसका कोई ठिकाना नहीं है। हम तो शुरू से ही कह रहे हैं और जल्दी कीजिए। जितना जल्दी करवा दीजिएगा उतना अच्छा है। समझ गए न...। काहे कि कौन चीज है, कब चुनव्वा होगा कोई जानता है जी। कोई जानता है कि अगले ही साल चुनाव होगा। कोई ठिकाना है कि पहले ही चुनाव हो जाए। इसलिए जरा तेजी काम कीजिए समझ गए न। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा -  पहले सौ फीसदी राशि केंद्र देती थी केंद्र
दरअसल्, सीएम नीतीश कुमार पटना में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण कार्य विभाग की 6680.67 करोड़ की लागत से 5061 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ, उद्घाटन कर रहे थे। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और विभाग के अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2000 में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम योजना शुरू की थी। इसके तहत 100 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती थी। अभी जो लोग केंद्र सरकार में हैं उन्होंने वर्ष 2015 में इसे 60 : 40 कर दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के खर्च को देखा जाय तो अब वह 50 : 50 हो गया है। पहले 1000 की आबादी वाले क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क निर्माण कराया जाता था। बाद में इसे 500 आबादी कर दिया गया। हमलोगों ने अपनी तरफ से 500 से लेकर 1000 तक की आबादी वाले गावों को जोड़ने के लिये मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरूआत की। इसे बाद में 250 से अधिक की आबादी वाले गांवों को जोड़ने की योजना बनायी गयी।
विज्ञापन


सीएम बोले - आजकल वे लोग श्रद्धेय अटल जी का नाम भी नहीं लेते
ग्रामीण टोला सम्पर्क निश्चय योजना के तहत 100 से 250 तक की आबादी वाले ग्रामीण टोलों को पक्की सड़क से जोड़ने की योजना बनायी गयी, जिसमें मुख्यतः अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अति पिछड़ा वर्ग के रहने वाले लोग होते हैं। पहले गरीब-गुरबा अनुसूचित जाति-जनजाति अतिपिछड़े वाले इलाके में सड़कें नहीं होती थी। वर्ष 2016 में हमलोगों ने सात निश्चय योजना के तहत इसे करने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कल वे लोग श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का भी नाम नहीं लेते हैं। हमलोगों के द्वारा कराये गये पुराने कार्यों को भी आपलोग जरुर याद रखियेगा। वर्ष 2018 से ही हम सड़कों को मेंटेन करने के लिए कहते रहे हैं। सड़क, पुल-पुलिया एवं भवनों को विभाग के द्वारा ही मेंटेनेंस का काम कराया जाना है। इसके लिए जितने इंजीनियर और दूसरे कर्मी की जरूरत है, उसकी बहाली तेजी से करायें हमने भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, आपलोग मेरी बात मानिए और उस पर अमल कीजिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुदूर इलाकों से  5 घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हमने 6 घंटे में राज्य के सुदूर इलाकों से पटना पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके बाद अब राज्य के सुदूर इलाकों से 5 घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण सड़कों के निर्माण से आवागमन बेहतर हुआ है। छात्र-छात्राओं को पढ़ने में सुविधा हो रही है तथा किसानों को उत्पादन की बिक्री में सुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि जो भी अभियंता बहाल होंगे, उनके कार्यों के बारे में ठीक से बतायें। हम भी जब क्षेत्र में जायेंगे तो उन्हें बेहतर ढंग से कार्य करने के बारे में बतायेंगे। उन्होंने कहा कि समाधान यात्रा के दौरान लोगों ने जो अपनी समस्यायें बतायी हैं उसके समाधान के लिये भी कार्य किया जा रहा है। गरीब-गुरबा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग के रहनेवाले लोगों के टोलों की सम्पर्कता के बचे हुये कामों को जल्द पूरा करें। ग्रामीण कार्य विभाग अच्छे ढंग से कार्य कर रहा है। मुझे खुशी होगी कि आप लोग सभी काम समय पर पूर्ण करें। आज के इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे काफी अच्छा लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed