फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Nitish Kumar inaugurate and foundation stone 263 schemes 820 crore Pragati Yatra nanand nalanda

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नालंदा पहुंचे, 820 करोड़ की दी सौगात; 263 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Thu, 20 Feb 2025 11:43 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 20 Feb 2025 11:43 AM IST
सार

Nitish Kumar : प्रगति यात्रा के दौरान सीएम आज अपने गृह जिला पहुंचेंगे, जहां वह 820 करोड़ 97 लाख की सौगात देंगे। इसके तहत वह लगभग 263 योजनाओं का उद्दघाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
Bihar news : Nitish Kumar inaugurate and foundation stone 263 schemes 820 crore Pragati Yatra nanand nalanda
प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान नालंदा पहुंचे हैं। उनके साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार और प्रेम कुमार शामिल हैं। धरहरा स्थित हेलीपैड पर उतरकर मुख्यमंत्री सीधे नानद गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हुनर पुस्तकालय एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिलाव प्रखंड के नानंद गांव स्थित बने कार्यक्रम स्थल से नालंदा जिले के लिए 820.72 करोड़ रुपये की कुल 263 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 361.66 करोड़ रुपये की 177 योजनाओं का उद्घाटन और 459.05 करोड़ रुपये की 86 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

विज्ञापन



 

Bihar news : Nitish Kumar inaugurate and foundation stone 263 schemes 820 crore Pragati Yatra nanand nalanda
प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मुख्यमंत्री ने आज नालंदा जिले में विभिन्न जगहों पर विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिलाव प्रखंड के नानंद ग्राम में जल-जीवन-हरियाली अभियान योजना के अंतर्गत जीर्णोद्धार किए गए तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तालाब बहुत अच्छा बना है। मुख्यमंत्री ने वहां निर्मित हुनर पुस्तकालय भवन का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने हुनर पुस्तकालय भवन का निरीक्षण कर वहां अध्ययनरत बच्चों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने तालाब के बगल में 19.22 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए गए सामाजिक उत्थान पार्क का जायजा लिया। इस दौरान इस पार्क को संचालित करने वाली जीविका दीदियों से मुख्यमंत्री ने बातचीत की और कहा कि यह पार्क अच्छा बना है, इसका ठीक ढंग से मेंटेनेंस रखें। मुख्यमंत्री ने तालाब की देखभाल करने तथा नाव का संचालन करने वाली जीविका दीदियों को प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिसर काफी अच्छा बना है। तालाब के बगल में खूबसूरत पार्क है। यहां का दृश्य अच्छा है। गांव के लोग यहां घूमने-फिरने के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण का भी आनंद उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से कहा कि आपलोग इस परिसर का बेहतर ढंग से देखभाल करें। हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम ‘जीविका’ दिया और इससे जुड़ी महिलाओं को ‘जीविका दीदी’ नाम दिया। आपलोगों के उत्थान के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। आपसब मिल-जुलकर आगे बढ़िए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar news : Nitish Kumar inaugurate and foundation stone 263 schemes 820 crore Pragati Yatra nanand nalanda
प्रगति yatra के दौरान बने गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने महादलित बस्ती, नानंद का भ्रमण किया। वहां बनाए गए खेल मैदान का जायजा लिया और खिलाड़ियों को बास्केटबॉल प्रदान कर खेल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का उद्घाटन कर जायजा लिया और बाल हृदय योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सतत् जीविका अर्जन योजना के तहत पशुधन के हस्तांतरण का प्रमाण पत्र दिया।

विज्ञापन

Bihar news : Nitish Kumar inaugurate and foundation stone 263 schemes 820 crore Pragati Yatra nanand nalanda
प्रगति यात्रा के दौरान निरीक्षण करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने नानंद गांव में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग, कृषि विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग आदि के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री निजी अन्य प्रजाति पौधशाला योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, देशी गौ-पालन प्रोत्साहन योजना, समेकित भेड़ एवं बकरी विकास योजना, समेकित मुर्गी विकास योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किया।

Bihar news : Nitish Kumar inaugurate and foundation stone 263 schemes 820 crore Pragati Yatra nanand nalanda
फीता काटते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुख्यमंत्री ने महादलित-दलित, अल्पसंख्यक, अति पिछड़ा, अक्षर एवं अंचल साक्षरता केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पंचाने सिंचाई योजना के समेकित कमांड क्षेत्र का मानचित्र के जरिए अवलोकन किया।

 

Bihar news : Nitish Kumar inaugurate and foundation stone 263 schemes 820 crore Pragati Yatra nanand nalanda
जीविका दीदी से संवाद करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविका अर्जन हेतु की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सतत् जीविका अर्जन योजना के तहत 10 हजार 922 स्वयं सहायता समूहों को 263 करोड़ 32 लाख रुपये का, 10 हजार 775 स्वयं सहायता समूहों को 29 करोड़ 11 लाख रुपये का और 2753 स्वयं सहायता समूहों को 9 करोड़ 60 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और जीविका दीदियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में जब हमलोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला तब हमने देखा कि यहां स्वयं सहायता समूह की संख्या नाममात्र की थी। हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ानी शुरू की। हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम ‘जीविका’ दिया जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसका नाम ‘आजीविका’ किया। हमने जीविका से जुड़ी महिलाओं को ‘जीविका दीदी’ नाम दिया। शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का विस्तार किया जा रहा है। अब तक स्वयं सहायता समूह से 1 करोड़ 35 लाख जीविका दीदियां जुड़ चुकी हैं और शहरी क्षेत्रों में भी साढ़े तीन लाख जीविका दीदी जुड़ चुकी हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही हैं। इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। उनका पहनावा और बोलचाल भी काफी अच्छा हो गया है। वे लोगों से बेशिक होकर बातें करने लगी हैं। मैं आप सभी जीविका दीदियों को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई देता हूं, आपलोग बहुत आगे बढ़ें, खूब तरक्की करें। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपकी बदौलत हमारा जीवन सुधरा है और हमें नई पहचान मिली है। हमारे परिवारिक और सामाजिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है, यह सब आपकी देन है।

Bihar news : Nitish Kumar inaugurate and foundation stone 263 schemes 820 crore Pragati Yatra nanand nalanda
प्रगति yatra के दौरान नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने 37 करोड़ 89 लाख रुपये लागत के नवनिर्मित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय भवन, सब्बैत का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने पूरे विद्यालय परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक भवन एवं आवासीय भवन के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने रोबोटिक्स लैब का जायजा लिया और बच्चों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने वहां बच्चों से खाने-पीने, रहने और शैक्षणिक कार्य आदि के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आपलोगों के रहने की भी सुविधा है, आपलोग अच्छे से पढ़ाई कीजिए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न कक्षाओं का जायजा लिया। इस दौरान एक बच्ची मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बोली कि आपके नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में बहुत बेहतर कार्य हो रहा है। महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने धन्यवाद देते हुए कहा कि आपसब देश का भविष्य हैं, खूब अच्छे से पढ़िए और आगे बढ़िए। मुख्यमंत्री के विद्यालय परिसर के भ्रमण के दौरान बच्चियों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।

Bihar news : Nitish Kumar inaugurate and foundation stone 263 schemes 820 crore Pragati Yatra nanand nalanda
प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मोहनपुर मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मत्स्य पालन की नई तकनीकों के संबंध में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यहां 12 एकड़ में निर्मित 16 तालाबों में मछली उत्पादन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मोहनपुर मत्स्य हैचरी के पूरे परिसर का जायजा लिया और कहा कि यह बहुत अच्छा है। इससे मछली उत्पादकों को काफी लाभ होगा।

Bihar news : Nitish Kumar inaugurate and foundation stone 263 schemes 820 crore Pragati Yatra nanand nalanda
रिमोट से उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने राजगीर कुंड परिसर के नवनिर्मित यात्री विश्राम भवन का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कुंड परिसर के संपूर्ण विकास के लिए बनाई गई योजना की साइट प्लान के माध्यम से विस्तृत जानकारी ली। पुजारियों द्वारा अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने पुजारियों को धन्यवाद दिया। पुजारियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने राजगीर में ऐसी उत्तम व्यवस्था करवा दी है जिससे देश-विदेश के पर्यटक यहां आते हैं और आनंदित होते हैं।

Bihar news : Nitish Kumar inaugurate and foundation stone 263 schemes 820 crore Pragati Yatra nanand nalanda
रिमोट से शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मुख्यमंत्री ने नालंदा जिले के बिंद प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 218.20 लाख रुपये की लागत से 100 बेड के बालिका छात्रावास भवन का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। विद्यालय प्रांगण में बने खेल मैदान का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करें और खेलें। आप सभी को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। राज्य सरकार विभिन्न खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी प्रदान कर रही है। पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रुचि के अनुसार खेल में भी हिस्सा लें। इससे मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बिंद के परिसर में आत्मरक्षा हेतु जुडो कराटे की प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से मुख्यमंत्री ने बातचीत कर उन्हें बधाई दी।

Bihar news : Nitish Kumar inaugurate and foundation stone 263 schemes 820 crore Pragati Yatra nanand nalanda
प्रगति यात्रा के दौरान निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बिंद मोड़ के पास बेनार-सकसोहरा पी.डब्ल्यू.डी. पथ के चौड़ीकरण एवं निर्माण हेतु प्रस्तावित योजनाओं का मुख्यमंत्री ने स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने साइट मैप के माध्यम से मुख्यमंत्री को 9671.47 लाख रुपये की लागत से अस्थावां-सकसोहरा पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस पथ की कुल लंबाई 18.45 किलोमीटर है। इस पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य पूर्ण होने से शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, नवादा एवं झारखंड राज्य से राजधानी पटना सहित उत्तर बिहार का आवागमन सुगम हो जाएगा। इसके अलावा अधिकारियों ने 3912.00 लाख रुपये की लागत से बिहार-बख्तियारपुर पथ के चौड़ीकरण कार्य तथा 3361.27 लाख रुपये की लागत से एतवारी बाजार से उपरौरा मोड़- वाया समाहरणालय (नालंदा), अंबेर मोड़, नई सराय, खंदकपर पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की प्रगति के संबंध में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इन पथों के चौड़ीकरण से जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।

 

Bihar news : Nitish Kumar inaugurate and foundation stone 263 schemes 820 crore Pragati Yatra nanand nalanda
आरोग्य उद्यान का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ में (बड़ी पहाड़ी पहाड़ तल्ली रोड में आरोग्य उद्यान) के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने आरोग्य उद्यान का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आरोग्य उद्यान परिसर में बने फिटनेस पार्क अंतर्गत किड्स प्ले एरिया, जिम एरिया, हिल क्लाइम्बिंग, फूड कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, योगा जोन, लैंड स्केपिंग, ऑब्सट्रैकल कोर्स और आउटडोर जिम, हर्डल ट्रैक सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां आरोग्य उद्यान काफी सुंदर ढंग से बन गया है। इसका रख-रखाव नियमित रूप से होता रहे, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। मुख्यमंत्री ने सोहसराय हॉल्ट के पास रिंग रोड निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साइट मैप के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

Bihar news : Nitish Kumar inaugurate and foundation stone 263 schemes 820 crore Pragati Yatra nanand nalanda
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

घोषणायें-
नालन्दा जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे-
1. पंचाने सिंचाई योजना का जीर्णोद्धार कर विकसित किया जायेगा।
2. सरमेरा में समेकित कृषि प्रणाली हेतु "कृषि अनुसंधान केन्द्र" खोला जायेगा।
3. हिलसा पूर्वी बाईपास पथ के लिए भू-अर्जन हो गया है अब शीघ्र काम शुरू किया जायेगा।
4. बरगइनिया पईन का जीर्णोद्धार कार्य किया जायेगा।
5. बिहारशरीफ के सोहसराय हॉल्ट के पास आर०ओ०बी०-सह-रोटरी का निर्माण किया जायेगा। इससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
6.करायपरसुराय, हिलसा, एंकगरसराय एवं इस्लामपुर प्रखंडों में लोकाईन नदी के तटबंध पर कटाव निरोधी कार्य किया जायेगा।
7. मकनपुर से धमौली तक अधियारा नदी की गाद उड़ाही एवं नूरसराय और हरनौत प्रखंड में     8 स्थानों पर एंटी फ्लड स्लूइस गेट का निर्माण किया जायेगा।
8. बेनार-सकसोहरा पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
9. बिहारशरीफ के एतबारी बाजार से उपरौरा मोड़ पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा। साथ ही आर०ओ०बी०-सह-पहुँच पथ का निर्माण किया जायेगा।
10. सरमेरा प्रखंड में धनावाडीह एवं गोपालबाद में जमींदारी बांध का जीर्णोद्धार किया जायेगा।
11. नूरसराय संगत के पास हो रहे जल जमाव से निवारण हेतु काम कराया जायेगा।
12 . बाबा मखदूम साहब की मजार (बड़ी दरगाह) तक पहुँचने हेतु अलीनगर से बिहारशरीफ पूर्वी बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण किया जायेगा।
13. बिहारशरीफ में पंचाने नदी के कोसुक घाट को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जायेगा।

14. बिहारशरीफ शहर में पुराने राँची रोड का चौड़ीकरण किया जायेगा।
15. हसनपुर के पास राजगीर बाईपास होते हुये राजगीर खेल अकादमी मोड़ तक पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा।
16. ब्रह्मकुंड परिसर का समग्र विकास किया जायेगा।
17. नालन्दा जिले के 6 प्रखंडों क्रमशः अस्थावां, इस्लामपुर, चंडी, रहुई, हरनौत एवं गिरियक प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।
18. ईको-टूरिज्म के दृष्टिकोण से राजगीर वन क्षेत्र में अवस्थित ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण तथा जे०पी० उद्यान, वेणु वन, घोड़ा कटोरा आदि का और विकास कराया जायेगा। साथ ही डायनासोर पार्क का निर्माण कराया जायेगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त नालन्दा जिले में जो काम बचे हैं उनको भी कराया जायेगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed