फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; Nitish Kumar gave statement on Indi alliance, Rahul Gandhi also reacted; Lok Sabha elections, NDA

Bihar News: नीतीश बोले- विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश की, फायदा नहीं हुआ; राहुल गांधी के बारे में ये कहा

Sat, 17 Feb 2024 12:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 17 Feb 2024 12:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि इसबार हमलोग बेहतर प्रदर्शन करेंगे और पिछली बार से अधिक संख्या में लोकसभा की सीट जीतेंगे।

विज्ञापन
Bihar News; Nitish Kumar gave statement on Indi alliance, Rahul Gandhi also reacted; Lok Sabha elections, NDA
नीतीश कुमार, राहुल गांधी

विस्तार

विपक्षी एकता के अगुवा कहे जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ आएं हैं, तब से वह लगातार इंडी गठबंधन पर हमलावर हैं। शनिवार को फिर से उन्होंने इंडी गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी। इतना ही नहीं उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। दरअसल, मीडिया ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा कि इंडी गठबंधन से आपके अलग होने के बाद कई अन्य दल भी इस गठबंधन से बाहर हो रहे हैं। इस सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम अलग हो गये हैं, बाकी दल क्या कर रहे हैं मुझे नहीं मालूम। हमने विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश की लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। अब हम उनसे अलग हो गये हैं। नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि हमने इस गठबंधन का नाम कुछ दूसरा सुझाया था लेकिन उनलोगों ने अपनी तरफ से इसका नाम रखा। वह लोग क्या करते हैं, वही जानें।

विज्ञापन


नीतीश बोले- कुछ भी बोलते हैं राहुल गांधी
इधर, औरंगाबाद और रोहतास में भारत छोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कह कि उन्हें जो बोलना है वो बोलते रहें, उससे मुझे कोई मतलब नहीं है। नीतीश ने तंज कसते हुए कहा कि वह मीडिया में बने रहेने के लिये कुछ भी बोलते हैं। हमने बिहार में जाति आधारित गणना करवाई इसकी चर्चा नहीं करते हैं। हमारे कामों के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने किया राजग की बड़ी जीत का दावा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि इसबार हमलोग बेहतर प्रदर्शन करेंगे और पिछली बार से अधिक संख्या में लोकसभा की सीट जीतेंगे। दरअसल, लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इसबार लोकसभा चुनाव में राजग (NDA) की सीटों की संख्या 400 से अधिक होगी। मीडिया ने इसी बात को लेकर सीएम नीतीश कुमार से सवाल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed