फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Nitish Kumar bihar government dy cm vijay kumar sinha met amit shah during vidhan sabha session

Bihar : विधानसभा सत्र छोड़ अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे डिप्टी CM विजय सिन्हा; बिहार भाजपा में सब ठीक है?

Thu, 06 Mar 2025 05:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 06 Mar 2025 05:27 PM IST
सार

Bihar : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने एस पी सिंगला कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई के बाद उनका विभाग वापस लिया जाना चर्चा का विषय रहा था। अब सत्र को बीच में ही छोड़कर उनका दिल्ली जाने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की चर्चा जोरों पर है।  

विज्ञापन
Bihar News : Nitish Kumar bihar government dy cm vijay kumar sinha met amit shah during vidhan sabha session
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करते उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार विधानसभा सत्र चल रहा है और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अचानक दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान बिहार के विकास से जुड़े विषयों पर भी सार्थक परिचर्चा हुई।" अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सत्र छोड़कर अचानक विजय कुमार सिन्हा दिल्ली क्यों गए? उनके दिल्ली जाने की वजह पर चर्चाएं जोरों पर हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


ताकत कम करने की है वजह
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बिहार में दो उपमुख्यमंत्री हैं - सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा। वर्तमान में दोनों भाजपा के कद्दावर नेता हैं। विजय कुमार सिन्हा भाजपा में लंबे समय से हैं, जबकि सम्राट चौधरी की भाजपा में एंट्री दूसरे दलों से होकर हुई है। इसके बावजूद कद और ताकत के मामले में सम्राट चौधरी विजय सिन्हा से आगे माने जाते हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सम्राट चौधरी के सामने विजय कुमार सिन्हा का कद और ताकत कम करने के लिए उनके विभाग में कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Nitish Kumar bihar government dy cm vijay kumar sinha met amit shah during vidhan sabha session
अमित शाह के साथ विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विभाग वापस लिए जाने की वजह 
विजय कुमार सिन्हा के पास पहले खनन विभाग के साथ पथ निर्माण विभाग था, लेकिन अब पथ निर्माण विभाग उनसे वापस ले लिया गया और उन्हें कृषि विभाग दे दिया गया। विजय कुमार सिन्हा ने इस विभाग से संबंधित एक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसके कारण यह विभाग उनसे छीन लिए जाने की बात आ रही है। हालांकि, एक सवाल के जवाब में विजय कुमार सिन्हा ने कहा था, "किसी का औकात नहीं जो हमें हटा दे," लेकिन इसके बावजूद उन्हें उस विभाग से हटा दिया गया था। मंत्रिमंडल विस्तार में उनसे यह विभाग लेकर दूसरा विभाग दे दिया गया।



एसपी सिंगला कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की बनी वजह 
इसके बाद, उन्होंने पथ निर्माण विभाग से हटाए जाने से पहले ही अगवानी घाट पुल गिरने के मामले में संबंधित दो इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने एसपी सिंगला कंपनी को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया। जानकारों का मानना है कि विजय सिन्हा का पथ निर्माण विभाग से हटाया जाने और कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपे जाने के पीछे की वजह यह है कि उन्होंने एसपी सिंगला कंपनी के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे। अब तक विजय सिन्हा ने शाह से मुलाकात में वैसा कोई संकेत नहीं दिया, लेकिन माना जा रहा है कि वह सत्र के बीच में अपनी स्थिति के बारे में चर्चा करने गए थे। विजय कुमार सिन्हा विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के लिए भी चर्चा का विषय हैं। तेजस्वी ने कहा था कि पुराने भाजपाई विजय कुमार सिन्हा को नए-नवेले भाजपा में आए सम्राट चौधरी लगातार दबा रहे हैं। दोनों उप मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वित्त विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी की नीतीश कुमार सरकार में ज्यादा पूछ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed