फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : NIA team raid Hemayatul Islam Madrasa in Nalanda bihar police

Bihar News : नालंदा पहुंची एनआईए की टीम, मदरसा में की छापेमारी; नहीं मिला कोई सुराग

Thu, 05 Sep 2024 08:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 05 Sep 2024 08:13 PM IST
सार

Bihar : एनआईए की टीम नालंदा पहुंची और देर शाम तक मदरसा में जांच-पड़ताल की। टीम क्या जांच कर रही थी यह स्पष्ट नहीं हो पाया। लगभग छह घंटों के जांच के बाद टीम वापस लौट गई।

विज्ञापन
Bihar News : NIA team raid Hemayatul Islam Madrasa in Nalanda bihar police
जांच करती एनआईए टीम के साथ स्थानीय पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एनआईए की टीम गुरुवार को नालंदा पहुंची और देर शाम तक कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान मदरसा के व्यवस्थापक से घंटो पूछताछ भी की। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम गुरुवार को इस्लामपुर प्रखंड के खानकह मोहल्ला स्थित हेमायतुल इस्लाम मदरसा में पहुंची। वहां पहुंचते ही मदरसा के व्यवस्थापक डॉक्टर मंजर इकबाल से मिली और उससे घंटो पूछताछ की। इसके अलावा एनआईए और पुलिस की टीमों ने कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए की इस कार्रवाई की सूचना से लोगों में खलबली मची रही। हर व्यक्ति मामले को जानने के लिए उत्सुक था। इस्लामपुर में कई घंटो की छानबीन के बाद एनआईए की टीम वापस लौट गई।

विज्ञापन


छापेमारी के बाद भी नहीं मिला कुछ 
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने इस्लामपुर थाने की पुलिस को साथ लेकर यह कार्रवाई की थी। मदरसा सहित कुछ अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस दौरान किसी तरह का कोई आपत्तिजनक सामान की भी बरामदगी नहीं हुई। बताया गया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी किसी विशेष मामले की जांच कर रही थी। हालांकि  मामला क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो सका। छापेमारी के दौरान मौके पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, नगर परिषद इस्लामपुर कार्यपालक पदाधिकारी पूजा वाला सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed