फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Newlywed bride beaten to death for getting land registered in Samastipur bihar police

Bihar News : जमीन लिखवाने के लिए नववधू को पीट-पीट कर मार डाला, 48 दिन पहले हुई थी शादी

Sat, 15 Jun 2024 03:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 15 Jun 2024 03:33 PM IST
सार

Bihar : नव विवाहिता को ससुराल वालों ने पीट-पीट कर मार डाला। पति का कहना था कि तुम्हारा कोई भाई नहीं है इसलिए अपने पिता को बोलो कि उनके पास जो भी जमीन और घर है वह उसके नाम लिख दे।

विज्ञापन
Bihar News : Newlywed bride beaten to death for getting land registered in Samastipur bihar police
नवविवाहिता संजू का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर में लगभग सवा महीना पूर्व ब्याह कर घर लाई गई नव विवाहिता को ससुराल वालों ने पीट-पीट कर मार डाला। मामला विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। मृतका की पहचान रोहित शाह की पत्नी संजू कुमारी (20) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही विद्यापति नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में संजू के आरोपी पति रोहित और उनके ससुर विजय शाह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जमीन लिखने का दे रहे थे दवाब 
घटना के संबंध में संजू के पिता उजियारपुर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव निवासी रतन साह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री संजू की शादी एक महीना 18 दिन पहले बाजितपुर गांव निवासी विजय शाह के पुत्र रोहित कुमार के साथ किया था। बेटी विदा होकर ससुराल गई उसके अगले सप्ताह से ही उसके पति, ससुर और ससुराल के अन्य सदस्य उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। उसके पति का कहना था कि तुम्हारा कोई भाई नहीं है इसलिए अपने पिता को बोलो कि उनके पास जो भी जमीन और घर है वह उसके नाम लिख दे। पीड़िता ने अपनी मां से फोन कर सारी बात की जानकारी दी। संजू के परिवार वालों का कहना था कि चूंकि शादी -नई हुई है, इसलिए वेलोग पंचायत और बैठक कर मामले को निबटा लेना चाहते थे। लेकिन इसी दौरान उनलोगों ने संजू की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पीट-पीटकर ले ली जान 
विवाहिता के पिता रतन साह ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे बाजितपुर गांव के जानने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी पुत्री की उनके ससुराल वालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। इस बात की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग विद्यापति नगर थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस  संजू के ससुराल पहुंची और गेट खुलवाया। गेट खुलने पर उन्होंने देखा कि संजू की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई है। इसके बाद पुलिस ने उनकी पुत्री के शव को जप्त कर लिया और  आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता का आरोपी पति और ससुर गिरफ्तार
घटना के संबंध में विद्यापति नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार ने दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में प्राथमिक की दर्ज की जा रही है। विवाहिता के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed