फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Newly married bride reached polling booth in shekhpura jamui lok sabha election 2024 husband wife

Election 2024: मायके से विदाई के पहले लोकसभा चुनाव में वोट देने पहुंची नई नवेली दुल्हन, बताया- क्यों लगा जरूरी

Fri, 19 Apr 2024 01:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 19 Apr 2024 01:57 PM IST
सार

Bihar Lok Sabha Election : गुरुवार की रात शादी हुई और शुक्रवार को सुबह ससुराल के लिए विदाई। लेकिन, विदाई से पहले वह मायके में अपने मतदान केंद्र पर दूल्हे के साथ पहुंच गई। वोट डाला। नई नवेली दुल्हन बताया भी कि वोटिंग क्यों जरूरी है और वह किसके साथ हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Newly married bride reached polling booth in shekhpura jamui lok sabha election 2024 husband wife
शेखपुरा में दूल्हा-दुल्हन ने वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले चरण के चुनाव में एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। शेखपुरा में शादी के बाद दुल्हन सीधे मतदान केंद्र पर पहुंच गई। हाथ में वोटर आईडी कार्ड और चूड़ा लेकर नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ शेखुपरा के चकदिवान के वसंती कन्या मध्य स्कूल में बने बूथ नंबर 66 पर पहुंची। दूल्हा भी शेरवानी और पगड़ी में थे। दोनों ने कहा कि शादी के मंडल से निकलकर सीधे बूथ पर पहुंचे और मतदान किया। दुल्हन सुष्मिता कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेना हम सभी लोगों का कर्तव्य है। इसलिए शादी के बाद हमलोग मतदान करने सीधे बूथ पर पहुंचे। सभी लोगों से अपील है कि वह भी अपने घरों से बाहर निकले और वोट करें। 

विज्ञापन


विज्ञापन


लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेना हम सभी का कर्तव्य
मैं पहली बार वोट दे रही हूं। वोटिंग को लेकर काफी उत्साहित हूं। सभी लोगों को मतदान करना चाहिए। सुष्मिता ने कहा कि अपनी पसंद की सरकार चुनने और राष्ट्र निर्माण के लिए यह अवसर पांच साल में एक बार ही आता है। शादी के बाद सभी लोग रीति रिवाज में व्यस्त हो गए। पहली बार वोटिंग को लेकर मैं काफी उत्साहित थी। इसलिए मैं शादी के मंडप से सीधे मतदान केंद्र पहुंच गई।  लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेना हम सभी का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद हमलोग ने सबसे पहले मतदान करने आए
वहीं सुष्मिता के पति प्रदीप ने कहा कि शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद 8:35 बजे हमलोग मतदान केंद्र पहुंच गए। यहां काफी अच्छा लग रहा है। मेरी पत्नी पहली बार वोट दे रही है। शादी के बाद हमलोग ने सबसे पहले मतदान करने आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed