Bihar News : मामी पर आया दिल, मामा ने किया विरोध तो भांजा ने चाक़ू गोदकर कर ले ली जान
Bihar : मामी पर भांजा का दिल आ गया था। वह अपनी मामी से शादी करना चाहता था, लेकिन मामा की वजह से वह अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो पा रहा था। फिर एक दिन उसने अपने मामा की जान ले ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के हाजीपुर में रिश्ते - नाते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक भांजा ने अपने ही मामा की चाक़ू गोदकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने की नियत से उसने शव को हाजीपुर रेलवे लाइन के पोखर में फेंक दिया था। घटना सदर थाना क्षेत्र के अदलवारी की है। मृतक करताहा थाना क्षेत्र के घटारो गांव निवासी स्व महेश साह का पुत्र सुनील कुमार (25 ) था। जबकि उसकी हत्या करने वाला आरोपी मृतक का भगिना सूरज कुमार था। सूरज मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर का रहने वाला है। सुनील दो भाई में छोटा था। मृतक के दो बेटे है। मृतक सुनील की मां सावित्री देवी की मौत 20 दिन पहले हो गई थी। फिलहाल हाजीपुर में ही किराए के मकान में मामा भांजा एक साथ रहते थे। उसका हत्यारा मृतक का भांजा सूरज कुमार (19 ) है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
भांजा मामी से करना चाहता था शादी
मृतक के बड़े भाई गोरख कुमार साह ने बताया कि सूरज (19) अपने छोटे मामा सुनील के साथ हाजीपुर जंक्शन पर पानी बेचने का काम करता था। सूरज की शादी नहीं हुई थी। इसलिए वह बार-बार अपनी मामी से शादी करने की बात कहता था। शुरूआती समय में लोग इसे मजाक समझ रहे थे लेकिन जब इस बात को गंभीरता से लिया तब मामा और मामी दोनों ने इस बात का विरोध किया। इस विरोध का नतीजा यह होता कि दोनों तीनों में झगड़ा होने लगता।
तालाब में मिली लाश
गुरूवार को अचानक सुनील कुमार गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। अगले दिन शुक्रवार को किसी ने जंक्शन के पास स्थित नौरंगाबाद स्थित तालाब में किसी की लाश होने की बात कही। पुलिस ने जब तालाब में खोजबीन करवाई तब जलकुंभी में छिपा हुआ लाश बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों ने सुनील कुमार के रूप में की।
आरोपी भांजा गिरफ्तार
घटना के संबंध में सदर थाना अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि पोखर से एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन उसकी हत्या की बात कह रहे हैं और हत्या का आरोप मृतक के भांजा सूरज पर लगा रहे हैं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।