फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Nephew and aunt died due to drowning in Ganga river in Begusarai munger ghat bihar police

Bihar News : भतीजा को बचाने में चाची की गई जान, गंगा नदी में स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 09 Nov 2024 07:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 09 Nov 2024 07:35 PM IST
सार

Bihar : स्नान करने के दौरान दो युवक डूबने लगे। उसे डूबते देख उसकी चाची उसे बचाने की कोशिश करने लगी। इस दौरान युवक की जान बच गई, लेकिन चाची और भतीजा पानी की तेज धार में बह गए। 

विज्ञापन
Bihar News : Nephew and aunt died due to drowning in Ganga river in Begusarai munger ghat bihar police
मृतका पुतुल देवी और भतीजा करण राज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 मुंगेर घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान चाची और भतीजा की डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हीपुर स्थित मुंगेर गंगा घाट की है। मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सबदलपुर पंचायत अंतर्गत मल्हीपुर गांव के वार्ड- 10 निवासी रुदल रजक पत्नी पुतुल देवी (35) और हरिलाल प्रसाद रजक के पुत्र करण राज (13) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन


भतीजा और उसके साथी को बचाने में चाची की गई जान 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि करण राज मुंगेर गंगा घाट पर अपने दोस्तों के साथ देर शाम स्नान करने के लिए गया था। करण कुमार और उसके दोस्त डूबने लगे, तभी वहां पर मौजूद चाची ने अपने जान को जोखिम में डालकर गंगा नदी में कूद गई और दोनों को बचाने की कोशिश करने लगी। इस क्रम में दूसरे युवक की जान बच गई, लेकिन बचाने के क्रम में करण कुमार और उसकी चाची पुतुल देवी नदी में डूब गये, जिससे दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद दोनों का शव बरामद कर लिया गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंची। फिर स्थानीय गोताखोर को बुलाया गया और फिर ग्रामीणों और गोताखोर की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर पहुंचे साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष ने बताया कि भतीजा कारन राज और उसके साथी को बचाने की कोशिश में पुतुल देवी अपने भतीजे के साथ डूब गई। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन

दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed