फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Neighbor kidnapped and murdered a child in Nalanda, dead body found in a sack on railway crossing

Bihar News : पड़ोसी ने बच्चे की गला घोंटकर की हत्या, बोरे में डालकर रेलवे क्रॉसिंग के पास फेंका

Wed, 18 Sep 2024 09:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 18 Sep 2024 09:48 PM IST
सार

Bihar : रेलवे क्रॉसिंग के पास एक संदिग्ध बोरे में कुछ होने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर पुलिस उस स्थल पर पहुंची। फिर बोरा खुलवाया। बोरा खुलते ही सभी अवाक रह गये। उसमें एक छह वर्षीय मासूम की लाश थी।  

विज्ञापन
Bihar News : Neighbor kidnapped and murdered a child in Nalanda, dead body found in a sack on railway crossing
रोते-बिलखते परिजन और दायें आयुष कुमार का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नालंदा में पड़ोसी ने 6 साल के बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। घटना बिहार थाना क्षेत्र के पतुआना रेलवे क्रॉसिंग के समीप की है। मृतक पतुआना गांव निवासी धर्मेंद्र यादव का (06) साल का पुत्र आयुष कुमार उर्फ मुन्ना है। शव घर से करीब 300 मीटर दूर बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पड़ोसी पर था शक 
घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर बच्चा ट्रैक्टर के पास हो रहे पूजा को देखने के लिए घर से निकला था। इसी बीच बीच रास्ते से ही उसे गायब कर दिया गया। काफी देर तक जब बच्चा घर और बाहर नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। परिजनों  ने सुनील यादव पर संदेह जताया। संदेह होने पर पुलिस ने सुनील यादव के घर में छापेमारी की, जहां से एक देसी कट्टा 14 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार बरामद होने पर पुलिस ने सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बच्चा तब भी नहीं मिला।
विज्ञापन


बोरे में बंद मिली बच्चे की लाश 
खोजबीन अभी चल ही रही थी तभी कुछ लोगों ने पुलिस को बुधवार की शाम पतुआना रेलवे क्रॉसिंग के पास एक संदिग्ध बोरा में कुछ होने की बात कही।  सूचना मिलते ही पुलिस उस स्थान पर पहुंची और फिर बोर को खुलवाया गया। बोरा खुलते ही सभी अवाक रह गए। बोर के अंदर बच्चे का शव था। पुलिस का कहना है कि आयुष कुमार के शरीर पर नुकीले हथियार के जख्म के निशान पाए गए हैं। उसकी हत्या रस्सी से गला दबा कर की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed