फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : NEET PG admit cards burnt money recovered from Chanakya Hostel patna bihar police

Bihar News: चाणक्य हाॅस्टल में आग लगने के बाद हुआ खुलासा, नीट और पीजी के प्रवेश-पत्र के साथ जले रुपये बरामद

Thu, 09 Jan 2025 11:18 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 09 Jan 2025 11:18 AM IST
सार

Bihar : पुलिस और अग्निशमन की टीम जब आग बुझाने पहुंची तब एक-दूसरे कमरे से 10 से 12 लाख रुपये के जले हुए नोट, एमबीबीएस का जला हुआ ओएमआर शीट के साथ नीट और पीजी के कई प्रवेश-पत्र बरामद भी बरामद हुए। 

विज्ञापन
Bihar News : NEET PG admit cards burnt money recovered from Chanakya Hostel patna bihar police
जले हुए नोट और ओएमआर सीट के साथ प्रवेश पत्र बरामद - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना पीएमसीएच के चाणक्य हाॅस्टल में मेडिकल छात्र अजय सिंह के कमरे में आग लगने के बाद एक नया खुलासा हुआ है। अजय सिंह के कमरे में आग बुझाने गई पुलिस और अग्निशमन की टीम से लगभग 10 से 12 लाख रुपये का 100 और 500 रुपये के जले नोट के साथ-साथ नीट और पीजी के कई प्रवेश-पत्र बरामद किये गये। इतना ही नहीं उस कमरे से आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी का एमबीबीएस का जला हुआ ओएमआर शीट और एक शराब की आधी खाली बोतल की भी बरामदगी हुई है। इस संबंध में पीरबहोर थाना प्रभारी मोहम्मद हलीम ने बताया कि जिस कमरे से यह सब बरामद हुआ है वह गार्ड का कमरा है। 

विज्ञापन


जबरन कब्जा कर रह रहा अजय कुमार सिंह 
चाणक्य हाॅस्टल में रहने वाले मेडिकल छात्र अजय सिंह के संबंध में पटना पुलिस का कहना है कि अजय कुमार सिंह समस्तीपुर जिले का रहने वाला है और वह किसी दूसरे डॉक्टर के नाम पर अलॉट किये हुए कमरे को कब्जा कर उसमें रह रहा है। फिलहाल वह मेडिकल का छात्र नहीं है, क्यों कि वह 2022 में पीजी पास कर चुका है। इस संबंध में केयर टेकर अनिल कुमार का कहना है कि अजय कुमार सिंह को हटाने के लिए उसके खिलाफ नोटिस भी चस्पाया गया था। कई बार कमरा खाली करने काे भी कहा गया था लेकिन उसने कमरा खाली नहीं किया। 
विज्ञापन


नीट यूजी और मेडिकल काॅलेज में दाखिला कराने के लिए स्काॅलर काे बैठाता है 
पुलिस का यह भी कहना है कि अजय कुमार नीट यूजी और एमबीबीएस सहित अन्य मेडिकल काॅलेज में दाखिला कराने के लिए स्काॅलर काे बैठाता है। स्काॅलर बैठाकर अभ्यर्थियाें और उसके परिजनाें से माेटी रकम वसूल करता है। पुलिस का यह भी कहना है कि अजय कुमार सिंह एमबीबीएस के इंटरनल एग्जाम में भी एमबीबीएस पास आउट काे बैठाकर मेडिकल स्टूडेंट काे पास कराता है। घटना की सूचना मिलने के बाद टाऊन डीएसपी अशोक कुमार सिंह, पीरबहोर थाना प्रभारी मोहम्मद हलीम के साथ पीएमसीएच टीओपी प्रभारी शुभम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed