{"_id":"65cc4cf2a12b8d47dc0200e0","slug":"bihar-news-murder-threat-to-mla-bima-bharti-jdu-mla-patna-police-threatening-call-bihar-police-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सीएम नीतीश कुमार की विधायक को हत्या की धमकी, बीमा भारती ने अब भाजपा नेता पर लगाया यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सीएम नीतीश कुमार की विधायक को हत्या की धमकी, बीमा भारती ने अब भाजपा नेता पर लगाया यह आरोप
Wed, 14 Feb 2024 10:47 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 14 Feb 2024 10:47 AM IST
सार
फ्लोर टेस्ट के दिन बीमा भारती के पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद वह सदन पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पति, बेटा और समर्थकों के खिलाफ साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
बीमा भारती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों चर्चा में रहने वाली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी की विधायक बीमा भारती आज फिर से सुर्खियों में है। कारण यह है कि उन्हें फोन पर हत्या की धमकी दी गई है। इतना ही कॉल करने वाले ने भद्दी-भद्दी गालियां भी दी है। इस शिकायत को लेकर विधायक बीमा भारती ने सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई।
बीमा भारती ने सचिवालय थानें में प्राथमिकी दर्ज करवाई
विधायक बीमा भारती यह आरोप लगाया कि कॉल कर धमकी देने वाले ने खुद को भाजपा नेता बताया। उसने धमकी देते हुए यह कहा कि पति और बेटे को जेल भेजवा है। अब तुम्हें मार देंगे। बीमा भारती ने कहा कि जब कॉल आया, तब जदयू विधायक गोपाल मंडल उनके साथ थे। यह शिकायत लेकर बीमा भारती ने सचिवालय थानें में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। सचिवालय थानेदार विनोद राम ने बताया कि उस नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में तकनीकी अनुसंधान की जा रही है। कुछ लोगों से जानकारी ली जा रही है।
पति और बेटे के खिलाफ साजिश रचने का लगाया आरोप
बता दें कि पूर्णिया के रूपौली विधायक से बीमा भारती ने जदयू के टिकट पर चुनाव जीता था। पांच बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुकीं बीमा भारती ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंत्री पद पद की मांग की थी। लेकिन, मंत्री पद नहीं मिलने से वह नाराज हो गईं। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू के स्थानीय नेताओं के कारण उनकी बेटी रानी भारती को जिला परिषद अध्यक्ष पद हार गई थी। इधर, फ्लोर टेस्ट से पहले बीमा भारती जदयू की विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुई। फ्लोर टेस्ट के दिन बीमा भारती के पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद वह सदन पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पति, बेटा और समर्थकों के खिलाफ साजिश रची जा रही है।