फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Murder of Divyang Punch in Bettiah; The relatives made a villager an accused

Bihar News : बेटे को भेजवाया था जेल अब उस दिव्यांग पंच का हुआ मर्डर, शाम से था गायब

Sun, 20 Aug 2023 11:32 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 20 Aug 2023 11:32 AM IST
सार

Bihar News : बेतिया में अपराधियों के एक दिव्यांग पंच की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। परिजन गांव के ही एक व्यक्ति को इस घटना का आरोपी बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Murder of Divyang Punch in Bettiah; The relatives made a villager an accused
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में अपराधियों के एक दिव्यांग पंच की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। मामला चनपटिया थाना क्षेत्र के गीद्धा पंचायत के गीद्धा गांव के वार्ड नंबर 4 की है। मृतक की पहचान नगीना महतो के रूप में की गई है। नगीना महतो वार्ड संख्या 4 के पंच हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिव्यांग नगीना महतो अपने ट्राई साइकिल से शनिवार को किसी अन्य कम से घर से निकले थे लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटे। परिजनों के काफी खोजने के बाद भी नगीना महतो का कोई पता नहीं चला। रविवार की सुबह जब कुछ लोग खेत की तरफ गए तो देखा कि बुनियादी विद्यालय के दक्षिण सरेह स्थित खेत में नगीना महतो का शव पड़ा हुआ है। शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया।

विज्ञापन


परिजनों ने गांव के एक शख्स पर लगाया आरोप 
मृतक की बहू उर्मिला देवी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि अवध किशोर नामक व्यक्ति मेरे ससुर को बाइक पर बैठा कर शनिवार को ले गया और हत्या कर शव को फेंक दिया है। जब मेरे ससुर शनिवार के देर रात घर पर नहीं आए तो हम लोग उसके घर पूछने गए तो पता चला कि अवध किशोर भी घर पर अभी नहीं आया है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ महताब आलम का कहना है कि चनपटिया थाना क्षेत्र के गिद्धा पंचायत के पंच का शव गांव के दक्षिण में स्थित धान के खेत से बरामद हुआ है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों ने कुछ नाम बताए हैं, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed