फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Murder of a man in Begusarai; Had gone to settle the dispute between husband and wife, shot dead

Bihar News: बेगूसराय में अधेड़ का मर्डर; दोस्त की पत्नी के बुलावे पर विवाद सुलझाने गया था, किसी ने मार दी गोली

Tue, 29 Aug 2023 10:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 29 Aug 2023 10:18 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि 28 अगस्त को रामचंद्र महतो को सिबन महतो की पत्नी ने फोन कर बताया कि पति से कुछ विवाद हो गया है, उसे सुलझाने के लिए आपकी आवश्यकता है। इसके बाद रामचंद्र महतो अपने दोस्त के विवाद को सुलझाने के लिए उसके घर पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
Bihar News: Murder of a man in Begusarai; Had gone to settle the dispute between husband and wife, shot dead
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि उसने अपने दोस्त और उसकी पत्नी में हुए विवाद सुलझाने की कोशिश की थी। इतनी सी बात पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पिछले एक साल से अपने गांव में रहते थे 
घटना बखरी खाना क्षेत्र के चखब्बी गांव की है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के विथान के रहने वाले रामचंद्र महतो (51) के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि रामचंद्र महतो पंजाब में रहकर ईंट भट्टे पर मुंशी का काम करते थे। लेकिन, पिछले एक वर्ष से बीमारी की वजह से वह अपने गांव में ही रह रहे थे। रामचंद्र महतो का बखरी थाना क्षेत्र के चखब्बी के रहने वाले सिबन महतो गहरी मित्रता थी।
विज्ञापन


दोस्त की पत्नी ने फोन कर बुलाया था
परिजनों ने बताया कि 28 अगस्त को रामचंद्र महतो को सिबन महतो की पत्नी ने फोन कर बताया कि उनके एवं उनके पति के बीच कुछ विवाद हो गया है, उसे सुलझाने के लिए आपकी आवश्यकता है। इसके बाद रामचंद्र महतो अपने दोस्त के विवाद को सुलझाने के लिए उसके घर पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद रामचंद्र महतो को प्राथमिक इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए उसे बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में रामचंद्र महतो की मौत हो गई। फिलहाल बखरी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed