फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Murder after abusing girl during wedding ceremony in muzaffarpur, criminal confessed crime

अपराधियों ने खुद कबूला जुर्म : सुसाइड समझ चुपके से लाश जलाकर परिवार भूल रहा था, मगर फिर कुछ अजूबा ही हो गया

Thu, 14 Mar 2024 02:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 14 Mar 2024 02:43 PM IST
सार

Bihar News : कोई अपराध हो तो पुलिस के पास बताया जाता है। वह कई बार ढूंढ़ते हुए अपराधी तक पहुंच भी जाती है। लेकिन, यहां तो अपराधियों ने खुद ही अचानक वह अपराध कबूल लिया, जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। वह तो सुसाइड मान बेटी की लाश जला चुके थे।

विज्ञापन
Bihar News : Murder after abusing girl during wedding ceremony in muzaffarpur, criminal confessed crime
पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों को जेल भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में 15 साल की लड़की का पहले गैंगरेप हुआ फिर उसकी हत्या कर दी गई। अब इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। चौंकानी वाली बात यह है कि गैंगरेप और हत्या की भनक लड़की के परिजनों को लगी ही नहीं। वह इस घटना को सुसाइड मान रहे थे। इतना ही नहीं परिजनों ने लड़की का दाह संस्कार भी कर दिया था। लेकिन, वारदात को अंजाम देने वाले हैवानों ने अपने जिस दोस्त के पास इस घटना की चर्चा की उसके पड़ोसी ने लड़की के पिता को सारी बात बताई। 

विज्ञापन


लड़की के पिता ने लगाई न्याय की गुहार
हत्यारोपियों की दोस्त की बात सुनकर लड़की के पिता दंग रह गए। वह फौरन हथौड़ी थाना गए और पुलिस ने उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। लड़की के पिता ने बताया कि गांव में शादी थी। इसे देखने मेरी पुत्री गई थी। इस दौरान गांव के ही दो युवकों ने मेरी लड़की को अगवा कर लिया। उसका शव घर में बगल में ही बांस में फंदे से लटका दिया। हमलोगों ने समझा लड़की ने आत्महत्या की है। इधर,दोनों आरोपी नशे की हालत में लड़की से दुष्कर्म के दौरान मौत हो जाने की चर्चा अपने पड़ोस के दोस्त से कर रहे थे और यह बात एक ग्रामीण को जानकारी हुई तो उसने लड़की के पिता से जाकर सारी बात बताई। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन


लड़की का पिता दोनों को फंसा रहे हैं
इधर, आरोपी के पिता का कहना था कि लड़की का पिता दोनों को फंसा रहे हैं। पूर्व से ही उसके साथ भूमि विवाद चला आ रहा है। हथौड़ी थाना के एसएचओ मो. आलम ने बताया है कि हम दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इन दोनों आरोपियों के घर से लड़की के फटे हुए कपड़े व दोनों के मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड मिला है। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि प्रेम प्रसंग के वारदात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed