फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Murder accused stopped the train; ran away after attacking with a sharp weapon.bihar police.

Bihar News : मर्डर के आरोपी ने रोक दी रेल; हत्या कर भागते हुए चढ़ गया ऐसी जगह कि हो गया तमाशा

Thu, 30 Nov 2023 12:44 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 30 Nov 2023 12:44 AM IST
सार

Bihar : मर्डर का एक आरोपी रेलवे पुल पर चढ़कर घंटों तमाशा किया। उसे उतारने के लिए स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दरभंगा-समस्तीपुर रूट की सारी ट्रेनें बाधित रहीं।

विज्ञापन
Bihar News : Murder accused stopped the train; ran away after attacking with a sharp weapon.bihar police.
रेलवे पुल पर चढ़ा हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में हत्या के एक आरोपी की वजह से कई घंटों तक दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड बाधित रहा। वजह यह थी कि आरोपी रेलवे पुल पर चढ़ गया, जिस वजह से इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस की मदद से उसे कई घंटों के बाद पुल पर से उतारा जा सका। आरोपी की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के अकराहा उतरी टोला का निवासी महादेव सहनी के रूप ,एम की गई है।

विज्ञापन


हत्या कर भागा था आरोपी 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव में एक युवक ने गांव के दो युवकों पर उस समय तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया, जब वह दोनों युवक एक दूकान पर अपना मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए खड़े थे। चाक़ू लगते ही मो आशिफ (40) की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक नुजा महतो गम्भीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया। चाक़ू मारने के बाद आरोपी महादेव साहनी वहां से फरार हो गया और रेलवे पुल संख्या 17 के गार्टर के ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन

 

Bihar News : Murder accused stopped the train; ran away after attacking with a sharp weapon.bihar police.
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हत्या के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम 
हत्या के बाद स्थानीय लोग भड़क गये और घटना के विरोध में हायाघाट - अकराहा घाट सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। घटना की सूचना मिलने पर एपीएम थाना की पुलिस के साथ सदर डीएसपी अमित कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर सड़क जाम को खुलवाया। वहां से निकलकर सदर डीएसपी अमित कुमार फिर रेलवे पुल के पास पहुंचे।

महिला समेत तीन लोगों पर किया था हमला 
घटना के संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि महादेव साहनी के परिवार के लोगों का कहना है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। आज उसने तीन लोगों पर हमला किया किया है, जिसमें एक शख्स की मौत हो चुकी है जबकि महिला समेत दो लोग घायल हैं। अमित कुमार ने बताया कि घायल तीसरा शख्स आरोपी की भाभी है जिसपर उसने आज शाम में हमला किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed