फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: MP Pappu Yadav targets CM Nitish Kumar; video clip, sting operation, corruption

Bihar News : सांसद पप्पू यादव ने हर वीडियो पर 25 हजार इनाम का किया एलान; सीएम नीतीश के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

Sat, 03 Aug 2024 07:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 Aug 2024 07:40 PM IST
सार

पप्पू यादव ने संबंध में कहा कि ईडी का जो हाल है वो बिल्कुल स्ट्रांग है। ईडी पिक एंड चूज करता है। जो सत्ता में रहता है उसके लिए ईडी नहीं है जो विपक्ष में बैठा है उसके लिए ही ईडी है।

विज्ञापन
Bihar News: MP Pappu Yadav targets CM Nitish Kumar; video clip, sting operation, corruption
सांसद पप्पू यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर बिहार सरकार घेरने की कोशिश की है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोलते हुए नीतीश कुमार को बूढ़ा करार दिया है। पटना से पूर्णिया जाने के दौरान बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अब बुजुर्ग हो गए हैं। उनकी अब उम्र हो गई है। अब सरकार पदाधिकारी और माफियां चला रहे हैं। इसमें वो क्या कर सकते हैं? हम तो अक्सर कहते है कि बिहार से अपराध खत्म होना चाहिए।

विज्ञापन


निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मीडिया को कहा कि बिहार में किसी भी पदाधिकारी का पैसा मांगते वीडियो उपलब्ध कराएगा उसे ना सिर्फ इनाम के रूप में ₹25000 दिया जाएगा बल्कि उनका नाम भी गुप्त रखा जाएगा। पप्पू यादव संबंध में कहा कि ईडी का जो हाल है वो बिल्कुल स्ट्रांग है। ईडी पिक एंड चूज करता है। जो सत्ता में रहता है उसके लिए ईडी नहीं है जो विपक्ष में बैठा है उसके लिए ही ईडी है।

विज्ञापन

 

पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी पर जो कारवाई की जा रही है वह बिल्कुल गलत हैं और यह एक गलत परिपाटी है। इसलिए मैं राहुल जी के बयान को सही मानता हूं। पप्पू यादव ने आगे कहा कि बिहार में डीपीपी भट्टी को फ्री नहीं छोड़ा गया इसलिए वो बिहार छोड़कर जा रहें है। उन्हें बिरमित कर दिया गया है। बिहार मे लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है पुलिस नाम की कोई चीज नहीं बची है। बिहार की जनता अब अपराधी और माफिया के भरोसे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed