फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : MP Pappu Yadav got bail in extortion case, file defamation case bihar police

Bihar News : 1.25 करोड़ की रंगदारी मामले में सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत, कहा- करुंगा मानहानि का मुकदमा

Thu, 13 Jun 2024 05:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 13 Jun 2024 05:44 PM IST
सार

Bihar : नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव को पूर्णिया सिविल कोर्ट ने बेल दिया है। कोर्ट से बाहर निकलते ही पप्पू यादव ने कहा कि व्यवसायी और केस दर्ज करने वाले थानाध्यक्ष के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मानहानी का केस करुंगा।

विज्ञापन
Bihar News : MP Pappu Yadav got bail in extortion case, file defamation case bihar police
पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया में फर्नीचर व्यवसायी से 1.25 करोड़ की रंगदारी मामले में नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव ने कोर्ट से जमानत ले लिया है। नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव गुरुवार को पूर्णिया सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट ने उन्हें बेल दे दिया है। बेल मिलने के बाद सांसद जैसे ही कोर्ट से बाहर निकले, वैसे ही समर्थकों और अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही समर्थकों ने पप्पू यादव के समर्थन में नारे लगाने लगे।

विज्ञापन


साजिश की गई है, मानहानि का करुंगा केस 
कोर्ट से बाहर निकलने के बाद नवनिर्वाचित सांसद  पप्पू यादव ने कहा कि जिंदगी में कभी इतना हर्ट नहीं हुआ, जितना इस केस में हुआ। मेरे खिलाफ साजिश की गई है। पप्पू यादव ने कहा कि फर्नीचर व्यवसायी राजा भगत के पीछे कोई है। इसमें मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार और वरीय अधिकारियों की साजिश है। इस साजिश का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि आखिर सच की जीत हुई है। व्यवसायी और केस दर्ज करने वाले थानाध्यक्ष के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मानहानी का केस करेंगे। 
विज्ञापन


धमकी देने और रंगदारी मांगने का है आरोप 
व्यवसायी राजा  भगत ने 10 जून को सांसद पप्पू यादव पर 1.25 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में सांसद और उनके समर्थक अमित यादव के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं फर्नीचर व्यवसायी ने बताया था कि 2 अप्रैल 2021 को 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद 2023 में दुर्गा पूजा के दौरान मोबाइल कॉल और वॉट्सऐप कॉल कर 15 लाख रुपए और 2 सोफा सेट की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने धमकी देने के साथ साथ गाली-गलौज भी किया था। व्यवसायी ने पुलिस को बताया था कि 4 जून को 1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। साथ ही यह भी आरोप है कि अमित यादव ने धमकी देते हुए कहा है कि रंगदारी की राशि लेकर चले आओ, नहीं तो 5 साल पूर्णिया में ही रहना है। रंगदारी की ये रकम दो या फिर पूर्णिया छोड़कर चले जाओ। यह राशि नहीं दी तो जान से हाथ गंवाना पड़ेगा। उसके बाद पप्पू यादव और उनके समर्थक पर मुफ्फसिल थाना में केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed