फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Mother planned to kill daughter, mother lover killed minor girl in gaya bihar in love affair

बेटी को मारकर नदी किनारे दफन कराया : नौ महीने गर्भ में रखकर फिर सात साल पाला, उसने देखी ऐसी बात कि मरवा दिया

Thu, 04 Jan 2024 08:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 04 Jan 2024 08:34 PM IST
सार

Bihar News : नौ महीने गर्भ में रखने के बाद सात साल पालन-पोषण करने वाली मां अपनी बेटी को मरवा सकती है! हां, यह सच है। और, उस बच्ची का कसूर बस इतना था कि उसने अपनी मां के विवाहेतर संबंध को देख लिया था। राज खुलने के डर से मां ने बेटी को मरवा दिया।

विज्ञापन
Bihar News : Mother planned to kill daughter, mother lover killed minor girl in gaya bihar in love affair
बाएं मृतका और दाएं घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब वह राज खुल गया, जिसे छिपाने के लिए जन्मदात्री मां ने अपनी बेटी की जान लेने की योजना बनाई और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे अंजाम तक पहुंचाया। गायब हुई सात साल की बच्ची को जब पिता नहीं ढूंढ़ सका तो यहां-वहां से सुनी बातों को आधार बनाते हुए उसने पुलिस के सामने एक शख्स का नाम सामने किया। पुलिस ने उससे सख्त पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि वह उस बच्ची की मां से प्रेम करता था। दोनों के संबंध को बच्ची ने देख लिया था, इसलिए उसकी मां ने ही उसे निपटाने का रास्ता बताया। उसे मारकर नदी किनारे की जमीन में दफन कर दिया था।

विज्ञापन


31 दिसंबर से थी गायब
मामला गया जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत बासुकुरहा का है, जहां प्रेमिका और प्रेमी के बीच गले की हड्डी बनी सात वर्षीय बच्ची को प्रेमी ने हत्या कर नदी किनारे गाड़ दिया। मृतका की पहचान रामजीत मांझी की पुत्री रिया कुमारी (7) के रूप में की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रिया कुमारी बीते 31 दिसंबर से गायब थी। जब बच्ची का कहीं पता नहीं चला तो उसके पिता ने बच्ची के गायब होने को लेकर मोहनपुर थाना में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पुलिस बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन और जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर उसी गांव के सुदेश पासवान को बीती रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के दवाब में खुल गया राज 
गिरफ्तार होने के बाद पुलिसिया पूछताछ में आरोपी सुदेश ने पूरे मामले को उजागर करते हुए बताया कि गायब 7 वर्षीय रिया की हत्या उसके द्वारा गला दबाकर कर दी गई है। इसके बाद शव को नदी में गाड़ दिया गया है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मृतका रिया की मां अनूप देवी और आरोपी सुदेश पासवान के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस दौरान बच्ची ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसलिए उसकी मां के कहने पर ही एक प्लानिंग के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए एएनएमएमसीएच भेज दिया। वहीं मृतका की मां अनूप देवी एवं सुदेश पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed