फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Mother of three children eloped with neighbor both were caught within 24 hours

Bihar Love Story: तीन बच्चों की मां पड़ोसी के साथ भाग गई, 24 घंटे के अंदर दोनों पकड़े गए

Wed, 05 Apr 2023 02:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Apr 2023 02:46 PM IST
सार

Bihar Love Story: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां अपने पड़ोसी के प्यार में पड़कर उसके साथ भाग गई। फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया है।  

विज्ञापन
Bihar News Mother of three children eloped with neighbor both were caught within 24 hours
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले में तीन बच्चों की मां अपने पड़ोसी संग लापता हो गई। मामला बगहा पुलिस जिला में रामनगर थाना क्षेत्र के तौलाहा गांव का है। मामले में लापता महिला के पति विवेक पटेल ने अपने ही गांव के श्यामजीत पंडित, नंदकिशोर पंडित, विकास पंडित पिता भूलन पंडित और धीरज यादव पर अपने पत्नी बबिता कुमारी को भागने का आरोप लगाते हुए रामनगर थाने में आवेदन देकर अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इधर, मामले में रामनगर थाना पुलिस ने पीड़ित पति के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी श्यामजीत को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनन्त राम ने बताया कि थाना क्षेत्र के तौलाहा गांव निवासी विवेक पटेल ने अपने पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी श्यामजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला को बरामद कर लिया गया है। महिला का मेडिकल के बाद 164 का बयान कराया जाएगा। फिलहाल, युवक को जेल भेजा जा रहा है। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


तीन बच्चे की मां है बबीता...
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बबीता की शादी श्यामजीत के पड़ोसी विवेक पटेल से पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद बबीता के तीन बच्चे हो गए। इसी बीच पड़ोस का रहने वाला श्यामजीत बबीता के घर आने जाने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। इस बीच श्यामजीत सोमवार को बबिता को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि श्यामजीत की शादी अब तक नहीं हुई है। जैसे ही इसकी सूचना परिवार के लोगों को लगी वह लोग घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed