फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Mother and two daughters died due to drowning in river Ganga in Begusarai baliya flood situation

Bihar News : मां और दो बेटियां गंगा की तेज धार में बहीं, बेगूसराय में एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत

Sun, 18 Aug 2024 02:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 18 Aug 2024 02:04 PM IST
सार

Bihar : बिहार में गंगा के तेज धार में बहने से मां-बेटी सहित तीन की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा मां के शव को बाहर निकाला गया है, जबकि लड़कियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Mother and two daughters died due to drowning in river Ganga in Begusarai baliya flood situation
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान मां और दो बेटी सहित तीन की डूबने से मौत हो गई। इसमें महिला का शव लोगों ने बरामद कर लिया, जबकि स्थानीय गोताखोर के द्वारा दोनों बेटियों की तलाश की जा रही है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के तुलसी टोल गंगा नदी की है। मृतक महिला की पहचान तुलसी टोल के रहने वाली द्रोपती देवी के रूप में की गई है जबकि पुत्री रिमझिम और रोमा बताई जा रही है।

विज्ञापन


बेटियों को बचाने में बेटी संग मां भी डूबी 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला द्रोपती देवी अपने दोनों बेटियों रिमझिम और रोमा के साथ गंगा स्नान करने के लिए गई थी। गंगा स्नान करने के दौरान अचानक रिमझिम और रोमा डूबने लगी। दोनों को डूबते देख द्रोपती देवी गंगा की तेज धार की तरफ बढ़ गई। लेकिन न तो वह अपनी बेटियों को बचा सकीं और न खुद ही तेज धार से बच पाई। बेटियों के साथ-साथ वह खुद भी गंगा के तेज धार में बह गई।
विज्ञापन


बेटियों की तलाश अभी भी जारी 
ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना होते देख घाट के पास लोग शोर मचाने लगे। वहां मौजूद कुछ गोताखोर और कुछ ग्रामीण तीनों को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े, लेकिन कोई फायदा नहीं हो पाया। काफी खोजबीन के बाद द्रौपदी देवी की लाश मिल गई लेकिन बेटियों रिमझिम और रोमा की लाश नहीं मिल पाई। स्थानीय गोताखोर अभी भी खोजबीन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी बलिया थाना को दी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की खोजबीन करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed