फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Mother and son died in truck accident in Patna bihar police scanning CCTV

Bihar News : ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को कुचला, मौके पर हुई दोनों की मौत

Mon, 10 Jun 2024 03:05 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 10 Jun 2024 03:05 AM IST
सार

Bihar News : मां बेटा बाइक पर सवार होकर अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने अस्पताल गए थे। वापस लौटने के दौरान बेउर थाना के 70 फीट के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News : Mother and son died in truck accident in Patna bihar police scanning CCTV
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल डाला, जिसमें दोनों की  घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बेउर थाना क्षेत्र के बाईपास की है। मृतकों की पहचान दीदारगंज निवासी मन्ना देवी और उसके पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बीमार रिश्तेदार से मिलकर लौटने के क्रम में हुआ हादसा 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मन्ना देवी अपने बेटे राकेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने अस्पताल गए थे। वापस लौटने के दौरान बेउर थाना के 70 फीट के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। घटना होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद दोनों मां बेटे का शव सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा। हालांकि घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गये। इस बीच कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। फिर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बेउर थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही बेउर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस ने दोनों मां बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया।
विज्ञापन


अब सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
इस मामले में बेउर थानाध्यक्ष का कहना है कि ट्रक का ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग पटना एम्स पहुंचे। हालांकि स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश भी देखा गया। लोगों का कहना है कि इस रास्ते में गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज होती है। इस वजह से आए दिन इस मार्ग पर छोटी बड़ी घटनाएं होते रहती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस थाने की पुलिस गाड़ियों के रफ्तार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed