{"_id":"66feb835c58d22f25c01bd6d","slug":"bihar-news-mother-and-son-died-due-to-snake-bite-in-saharsa-exorcism-flood-situation-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सांप काटने से मां-बेटे की मौत, इलाज की जगह करवाने लगे थे झाड़-फूंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सांप काटने से मां-बेटे की मौत, इलाज की जगह करवाने लगे थे झाड़-फूंक
Thu, 03 Oct 2024 08:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 03 Oct 2024 08:58 PM IST
सार
Bihar : कोसी क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका ने तबाही मचा रखी है। ऐसे में आमजन के साथ-साथ जंगली जीव पर भी संकट है। कोसी क्षेत्र में मां-बेटे की सर्प-दंश से मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मां-बेटे का प्रोफाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सहरसा में सांप काटने मां बेटे की मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के भेरधड़ी वार्ड संख्या 25 की है। मृतकों की पहचान राम प्रवेश शर्मा की पत्नी चांदनी देवी (27) और चार वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
सांप काटने के बाद झाड़-फूंक करवाने लगे
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चांदनी देवी अपने बेटे पवन के साथ सोई थी। तभी किसी जहरीले सांप ने मां और बेटे दोनों को डस लिया। इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तब आनन फानन में परिजन दोनों को गंभीर अवस्था में गांव में ही झाड़-फूंक करवाने लगे, लेकिन बात नहीं बनी। स्थिति लगातार बिगड़ती ही जा रही थी, तब ग्रामीणों के कहने पर परिजन दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान दोनो मां-बेटे की मौत हो गयी।
विज्ञापन
लापरवाही करने से हुई मौत
मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मां बेटे के शव को पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुट गई। प्रभारी थानाध्य्क्ष सह अंचल इंस्पेक्टर अभिषेक अंजन ने बताया कि मां-बेटे को सांप ने काट लिया था। इलाज के दौरान दोनो मां-बेटे की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि सांप डसने के बाद परिजन उन्हें झाड़ -फूंक कराने लगे और इसी लापरवाही से दोनों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों मां बेटे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन