फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Mother and daughter murdered in Saharsa, dead bodies found in government school room; Bihar Police

Bihar News: सहरसा में मां-बेटी की हत्या, बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका; सरकारी स्कूल के कमरे में मिली लाशें

Sun, 18 Aug 2024 11:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 18 Aug 2024 11:51 AM IST
सार

Saharsa News : लोगों का कहना है कि महिला अपनी बच्ची के साथ सुबह चार बजे फूल तोड़ने के लिए गई थी। बहुत देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सरकारी स्कूल के कमरे से दोनों की लाशें मिली।

विज्ञापन
Bihar News: Mother and daughter murdered in Saharsa, dead bodies found in government school room; Bihar Police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा में डबल मर्डर हुआ है। अपराधियों ने मां-बेटी को मौत को घाट उतार दिया। कुछ लोग बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी बात कह रहे हैं।  दोनों की लाशें सरकारी स्कूल के अर्धनिर्मित कमरे में मिली है। सदर थाना क्षेत्र के नरियार रामजानकी चौक इलाके की है। रविवार सुबह दोनों की लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


फूल तोड़ने निकली थी दोनों
लोगों का कहना है कि महिला अपनी बच्ची के साथ सुबह चार बजे फूल तोड़ने के लिए गई थी। बहुत देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। महिला का बेटा उसे खोजते हुए स्कूल के कमरे के पास गया। कमरे के अंदर जाते ही वह दंग रह गया। उसने हल्ला किया तो लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। शव के पास फूल बिखड़ा है। लोगो के बीच कई तरह की चर्चा है। लोगों ने दबी जुबान से बताया कि कही मां-बेटी के साथ गलत हुआ और उसका विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों को मार डाला। मृतिका के परिजनों ने बताया कि बीते तीन दिन से मां बेटी फूल तोड़ने जाती थी। लेकिन, जिस स्कूल में दोनों का शव बरामद हुआ है। वहा दूर-दूर तक फूल का पेड़ नहीं है। ऐसे में वह दोनों वहां कैसे पहुंची, यह लोगों को समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

Bihar News: Mother and daughter murdered in Saharsa, dead bodies found in government school room; Bihar Police
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शरीर पर जख्म की हुई जांच 
महिला पुलिस अधिकारी ने दोनों मृतका के शरीर पर जख्म की जांच की। इस दौरान सभी को घटना स्थल से हटा दिया गया था ताकि महिला के शरीर पर पड़े चोट के निशान की सही तरीके से अवलोकन किया जा सके। घटना स्थल को पूरी तरह से संरक्षित कर दिया गया है। लोगों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस भी दोहरे हत्याकांड के उद्भेदन के लिए वैज्ञानिक, आसूचना संकलन से करने के लिए सभी तरीके अपना रही है।

चाकू जब्त, कई बिंदुओ पर छानबीन 
सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला और एक बच्ची की हत्या हुई है। पुलिस घटना स्थल को संरक्षित कर अनुसंधान कर रही है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच कर जांच कर रही है। एक चाकू बरामद किया गया है। मृतिका के साथ गलत घटना की बात पर उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा- दुष्कर्म का कोई साक्ष्य नहीं मिला है
घटना के बाद एसपी हिमांशु घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि घटना में पारदर्शिता लाने के लिए वीडियो ग्राफी के बीच मेडिकल जांच किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। एफएसएल की टीम भी ऐसी कोई बात नही कही हैं। बाबजूद किसी तरह का कोई साक्ष्य में कमी नहीं रहे को लेकर मेडिकल जांच में एक्सपर्ट डॉक्टर को शामिल करने को लेकर सिविल सर्जन से बात की गई है। एसपी ने बताया कि यह मर्डर ही लग रहा है। लेकिन सभी बिंदुओ पर जांच की जा रही है। एसपी मृतिका के घर का भी मुआयना किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed