फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Most wanted criminal murdered in Siwan, dead body found in RJD party chief's car.bihar police.

Bihar News : बिहार में मोस्टवांटेड अपराधी की हत्या, राजद प्रमुख की गाड़ी में मिली लाश

Sun, 07 Jan 2024 06:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 07 Jan 2024 06:35 PM IST
सार

Bihar : सत्तारूढ़ पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख की गाड़ी में कुख्यात अपराधी का शव बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस पर कई संगीन मामले दर्ज थे। इस वजह से यह काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी। 

विज्ञापन
Bihar News : Most wanted criminal murdered in Siwan, dead body found in RJD party chief's car.bihar police.
इसी गाड़ी में पड़ी थी इस अपराधी (दीपक कुमार) की लाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में राजद प्रमुख की गाड़ी में मोस्ट वांटेड अपराधी की लाश मिली है। शव की पहचान कुख्यात अपराधी दीपक कुमार के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि वह कई मामलों में वांटेड था जिसकी पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस का यह भी कहना है कि उसके साथ सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के करीबी सैफ उर्फ सलमान और बड़हरिया पंचायत के प्रमुख पति मिन्हाज उर्फ सल्लू को पुलिस ने पकड़ लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़हरिया पंचायत के प्रमुख पति मिन्हाज उर्फ सल्लू राजद समर्थित है जबकि कुख्यात अपराधी दीपक कुमार खान ब्रदर्स से संबंधित था। कुख्यात अपराधी दीपक कुमार की मौत कैसे हुई है फिलहाल इस सवाल पर सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पहली खबर थी इनकाउंटर की 
घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि जिले में अचानक खबर उड़ने लगी कि एक मोस्टवांटेड अपराधी को एसटीएफ़ ने गिरफ्तार किया हैं । फिर कुछ देर बाद यह खबर निकल कर आई कि मोस्ट वांटेड अपराधी दीपक कुमार को एसटीएफ ने इनकाउंटर में मार गिराया है, जिसे सीवान के सदर अस्पताल में लाया जा रहा है। सीवान के सदर अस्पताल में पहुंचने पर वहां पर एक ब्लॉक प्रमुख जो राजद समर्थित बताये जाते हैं, उनकी गाड़ी वहां खड़ी थी और उसमें दीपक का शव बंद था।
विज्ञापन


कुख्यात अपराधी की मौत पर सस्पेंस बरकरार 
घटना की सूचना मिलने पर सीवान नगर थाना प्रभारी सुदर्शन राम दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और ब्लॉक प्रमुख के गाड़ी को खुलवाया। जांच करने पर  उन्होंने बताया कि शरीर पर गोली के निशान नहीं हैं। इसके बाद से लोगों में इस बात की चर्चाएं होने लगीं कि दीपक की मौत कैसे हुई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जहर देने से या गला दबाकर ओसामा के करीब सैफ उर्फ सलमान जो बड़हरिया ब्लॉक प्रमुख मिनहाज अली के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। यह मौत है या हत्या इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। इस मामले पर प्रशासन भी अभी खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोग हैं हिरासत में
इस संबंध में सीवान नगर थाना प्रभारी सुदर्शन राम का कहना है कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मिन्हाज बड़हरिया ब्लॉक प्रमुख के पति और सलमान  को पुलिस ने कहां रखा है इस सवाल पर भी प्रशासन अभी चुप्पी साध रखी है। कुछ लोगों का कहना है कि इस हत्या में पुलिस भी शामिल हो सकती है। इस मामले पर सीवान एसपी शैलेश कुमार सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे स्थापित नहीं हो पाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed