{"_id":"642eb3f3766671b82a06efd6","slug":"bihar-news-more-than-24-people-injured-in-dog-bite-and-attack-in-supaul-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सुपौल में कुत्ते के काटने और हमले में 24 से अधिक लोग घायल, घायलों में छह बच्चे भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सुपौल में कुत्ते के काटने और हमले में 24 से अधिक लोग घायल, घायलों में छह बच्चे भी शामिल
Thu, 06 Apr 2023 05:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Apr 2023 05:28 PM IST
सार
बिहार के सुपौल जिले में कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते के काटने और हमले के क्रम में 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इन घायलों में छह बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सुपौल में कुत्ते के काटने और हमले में 24 से अधिक लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपौल जिले में जदिया थाना क्षेत्र के बघेली गांव में बुधवार रात से ही आवारा कुत्ता जमकर उत्पाद मचाया हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात से लेकर अभी तक दो दर्जन से अधिक लोगों को और लगभग एक दर्जन से अधिक जानवर पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
विज्ञापन
सभी घायलों को जख्मी अवस्था में त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार की निगरानी में सभी जख्मियों का उपचार किया जा रहा है। श्रवण कुमार ने बताया कि डॉग बाइट का मामला है, अभी तक आठ दस डॉग बाइट के मामले को देखे हैं और सभी का ट्रीटमेंट किया जा रहा है, जख्मियों में पांच-छह बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन