फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Model code of conduct violation against bhojpuri actress seema singh leader of lok janshakti party

Bihar : होली मिलन पर आचार संहिता उल्लंघन का केस; भोजपुरी एक्ट्रेस चर्चा में, चिराग की पार्टी से हैं जुड़ी

Wed, 20 Mar 2024 12:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Mar 2024 12:04 PM IST
सार

अपर थानेदार दिनकर ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी की नेत्री पर बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के रामपुर सिन्दाय गांव स्थित अपने आवास पर 17 मार्च की शाम जिला प्रशासन से अनुमति लिए बगैर विशाल होली मिलन समारोह करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Bihar News: Model code of conduct violation against bhojpuri actress seema singh leader of lok janshakti party
चिराग पासवान के साथ सीमा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश युवा महासचिव और भोजपुर स्टार अभिनेत्री सीमा सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में हुई है। शेखपुरा के मिशन थाना में बरबीघा के अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने लिखित शिकायत दी थी। मामले में अपर थानेदार दिनकर ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी की नेत्री पर बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के रामपुर सिन्दाय गांव स्थित अपने आवास पर 17 मार्च की शाम जिला प्रशासन से अनुमति लिए बगैर विशाल होली मिलन समारोह करने का आरोप लगा है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। डीएम शेखपुरा द्वारा जारी धारा 144 के निषेधाज्ञा का भी उल्लंघन इसे माना गया है। आरोप सही पाए जाने के कारण उनपर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


हर जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाऊंगी
बता दें कि पिछले साल अप्रैल माह में भोजपुरी फिल्मों की स्टार सीमा सिंह चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में शामिल हुई थी। उन्हें नई दिल्ली के 71 नॉर्थ एवेन्यू में हुए एक विशेष कार्यक्रम में चिराग पासवान ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं। उस वक्त सीमा सिंह ने कहा था कि बिहार की जनता ने, बिहारी समाज ने इतने सालों तक मुझे बहुत प्यार दिया, सम्मान दिया है। ऐसे में मैं लोगों की सेवा कर उनके प्यार को लौटाना चाहती हूं। मैं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के विजन का पूरी तरह से समर्थन करती हूं। आने वाले समय में पार्टी द्वारा दी जानेवाली हर जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, कौन हैं अभिनेत्री से नेत्री बनीं सीमा सिंह
पिछले एक दशक तक भोजपुरी फ़िल्मों में काम कर लोगों का मनोरंजन करनेवाली सीमा सिंह ने भोजपुरी के सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने सुपरस्टार रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह समेत भोजपुरी के तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed