फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : MLA rajesh Kumar bihar congress president akhilesh prasad singh removed

Bihar News : कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष बनाए गए विधायक राजेश कुमार, राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह की छुट्टी

Tue, 18 Mar 2025 09:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 18 Mar 2025 09:59 PM IST
सार

Congress Party : बिहार कांग्रेस के प्रभारी के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया गया है। नए प्रभारी के सामने भी अखिलेश प्रसाद सिंह का विरोध हुआ था। अब विधायक राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : MLA rajesh Kumar bihar congress president akhilesh prasad singh removed
बिहार प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष राजेश कुमार और बिहार कांग्रेस के प्रभारी के साथ अखिलेश सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की छुट्टी हो गई है। उनकी जगह दलित समुदाय से आने वाले विधायक राजेश कुमार को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार विधानसभा चुनाव में अभी लगभग 7 महीने बाकी हैं और नए प्रदेश प्रभारी को बदलने के बाद अब बिहार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष भी पार्टी आलाकमान ने बदल दिया है। राजेश कुमार औरंगाबाद जिला के कुटुम्बा के विधायक हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar: तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी
विज्ञापन


पार्टी के अंदर ही हो रहा था विरोध, लगे कई गंभीर आरोप 
कांग्रेस पार्टी में अखिलेश सिंह ला लगातार विरोध हो रहा था। उनके ही कार्यकर्ता उनपर गंभीर आरोप लगा रहे थे। यह अन्तः विरोध काफी दिनों से चल रहा था। उनके कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कई जगह उन्होंने पार्टी का कार्यालय और जमीन उन्होंने बेच दी। साथ ही साथ में काम करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ उनका व्यवहार भी काफी खराब थे। इसके अलावे अन्य कई कारण थे, जिस वजह से उनका लगातार विरोध हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




राहुल गांधी और सोनिया गांधी तक पहुंची थी शिकायत 
पटना के बापू सभागार में राहुल गांधी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान कई कांग्रेस के नेता गेट पर बड़े-बड़े बैनर लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद के खिलाफ नारे लगाये जा रहे थे। इस संबंध में वहां मौजूद कार्यकर्ता उनपर गबन करने और तानाशाह होने का आरोप लगा रहे थे। कार्यकर्ता यह भी कह रहे थे कि हमने अखिलेश सिंह के कारनामों की शिकायत आला कमान यानी सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी तक पहुंचाई है। उनलोगों ने आश्वासन भी दिया है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। अब आज कांग्रेस पार्टी ने अखिलेश प्रसाद सिंह की छुट्टी कर दी है।



यह खबर भी पढ़िए - Bihar Police : अपराधियों ने दी बड़ी चुनौती, पटना में एक करोड़ की लूट; अब सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष बनाने के पीछे क्या है मंशा 
राजेश कुमार उर्फ़ राजेश राम को कांग्रेस पार्टी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। वह औरंगाबाद जिले के कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से पिछले दो बार से लगातार विधायक रह रहे हैं। राजेश राम को बिहार प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष बनाये जाने की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है। चूंकि इसी वर्ष बिहार विधान सभा के चुनाव होने हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति से आने वाले राजेश राम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा उनका चुनाव करने के पीछे विहार विधान सभा चुनाव भी माना जाता है, ताकि जाती विशेष के वोट को खींचा जा सके। दूसरी तरफ उनकी गिनती 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में भी की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed