फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : minor was kidnapping and abduction bhagalpur Bihar Police arrested three minor kidnappers

Bihar News: सूखे नशे की लत ने पांच नाबालिगों को बना दिया अपहरणकर्ता, बच्चे का अपहरण कर मांगी 25 लाख की फिरौती

Sun, 12 Jan 2025 09:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 12 Jan 2025 09:02 PM IST
सार

Bihar: कहने के लिए ही सही लेकिन सरकार और पुलिस के अनुसार बिहार में शराबबंदी है। अब शराब नहीं, बल्कि सूखा नशा यानि गांजा और स्मैक की हवस को पूरा करने के लिए पांच नाबालिगों ने एक बच्चे का अपहरण कर लिया और उनके परिजनों से मांग दी 25 लाख रुपये की फिरौती।

विज्ञापन
Bihar News : minor was kidnapping and abduction bhagalpur Bihar Police arrested three minor kidnappers
पुलिस ने किया खुलासा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में अपराध की दुनिया में अब नाबालिग बच्चों ने भी कदम रखना शुरू कर दिया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग लडकों को गिरफ्तार किया। पांच नाबालिग बच्चों ने मिलकर एक नाबालिग बच्चे का अपहरण किया और उनके परिजनों से 25 लाख रुपये की   फिरौती मांग दी। मामला भागलपुर जिला के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत चौका फतेहपुर की है। अपहृत बच्चे की पहचान तनवीर अहमद का पुत्र मिक्कू उर्फ मुस्तर अहमद (10) के रूप में की गई है, जिसको अपहरण के बाद छोड़ देने की कीमत 25 लाख रुपये लगायी गई थी। हालांकि पुलिस की सख्ती करने पर अपहृत बच्चा 7 घंटे के भीतर सुरक्षित मुक्त करा लिया गया। पुलिस ने आरोपी तीन नाबालिग लड़कों को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


खेलने के दौरान गायब हो गया नाबालिग 
घटना के संबंध में सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे मिक्कू घर के पास बगीचे में खेल रहा था। तभी अपराधियों ने उसे बाइक पर बिठाकर अगवा कर लिया। शाम 7 बजे परिजनों को फोन कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी। शाम करीब 7 बजे किशोर के अपहरण की सूचना मिलते ही भागलपुर एसएसपी हृदयकांत के निर्देश पर विशेष जांच टीम बनाई गई और फिर औद्योगिक, सबौर और तिलकामांझी थाना क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी गई। वैज्ञानिक अनुसंधान व जांच के आधार पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए अपहरण की इस घटना में संलिप्त मुख्य सरगना समेत तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों नाबालिग आरोपी गांजा और स्मैक के नशे का सेवन करते हैं। इन लोगों ने पैसों की जरूरत के चलते इस अपराध की घटना को अंजाम दिया है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


शहर के लगभग 40 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सजग हो गई और घटनास्थल सहित भागलपुर के लगभग 40 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर दो अन्य नाबालिग अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लगातार अपनी दबिश जारी रखी और फिर बढ़ते दबाव के चलते अपराधियों ने रात 1 बजे बच्चे को उसके घर के दरवाजे पर छोड़ दिया। पुलिस को फिलहाल दो अन्य आरोपियों की तलाश है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सिटी एसपी का कहना है कि आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उन्होंने पहली बार इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed