फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Minor girl abused after kidnapping during attending wedding sitamadhi bihar police

Bihar News : नेपाल में बेचने की धमकी देकर नाबालिग का सामूहिक दुष्कर्म, शादी देखने के दौरान हुआ था अपहरण

Mon, 12 May 2025 10:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 12 May 2025 10:41 PM IST
सार

Bihar : कुछ महिलाएं खेत की ओर से गुजर रही थी। तभी उनकी नजर एक नाबालिग पर पड़ी। उसे उस हालत में देखकर सहम गई। पूछने पर जब पीड़िता ने आपबीती सुनाई तो महिलाओं के रूह काँप गई। 

विज्ञापन
Bihar News : Minor girl abused after kidnapping during attending wedding sitamadhi bihar police
अस्पताल पहुंची पीड़िता - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीतामढ़ी में शादी देखने गई एक नाबालिग के साथ गांव के ही लड़कों ने पहले जमकर मारपीट की और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : आइजीआइएमएस और एम्स की ओपीडी आज रहेंगे बंद, जानिए कहां होगा आज इलाज
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि नाबालिग गांव में ही शादी देखने गई थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने नाबालिग को पहले स्प्रे कर के बेहोश कर दिया। फिर उसे सरेह में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उस नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपियों ने उसे बेहोशी की हालत में ही खेत में छोड़ कर फरार हो गए। इस मामले में नाबालिग की मां के बयान पर रुन्नीसैदपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। वही, पीड़िता का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि नाबालिग रात्रि में शादी देखने गांव में गई थी। जहां कुछ मनचलों ने उसे पकड़ कर कोई स्प्रे कर के बेहोश कर दिया। उसके बाद उसके साथ घिनौनी घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल जाएंगे छपरा, शहीद मो इम्तियाज के परिजनों से करेंगे मुलाक़ात

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि इस मामले का पता तब चला जब सोमवार की सुबह जब गांव की कुछ महिला घास काटने के लिए सरेह गई थी। इसी दौरान महिलाओं की नजर उस नाबालिग युवती पर पड़ी तब उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद परिजन पहले अस्पताल में भर्ती कराया। वही, थाने में पुलिस से इसकी शिकायत की। पुकिस को दिए आवेदन में गांव के ही रामशोभित दास एवं उसके अन्य साथियों को आरोपित किया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के द्वारा कहा जा रहा था कि उसे नेपाल में बेच दिया जाएगा। यह कहकर बार-बार जमीन पर पटक कर  उसके साथ दुष्कर्म करने लगता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed