फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Minister Sanjay Jha retaliated on Punjab CM said that Congress stature has fallen due to such mentality

बिहार: पंजाब के सीएम पर मंत्री संजय झा का पलटवार, कहा- ऐसी मानसिकता से कांग्रेस का कद गिरा

Wed, 16 Feb 2022 07:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 16 Feb 2022 07:09 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि क्या देश के भीतर यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता होती है? ऐसी मानसिकता से कांग्रेस का कद गिरा है। अगर वे ऐसी भाषा बोलते हैं और ऐसी राजनीति करते हैं तो 'कांग्रेस मुक्त (भारत)' की स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन
Bihar News: Minister Sanjay Jha retaliated on Punjab CM said that Congress stature has fallen due to such mentality
संजय झा - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की कथित टिप्पणी 'यूपी, बिहार के भैया को पंजाब में प्रवेश न करने दें' पर बिहार के मंत्री संजय झा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बयान है। मैं इसकी निंदा करता हूं। बिहार और यूपी के लोग जहां भी गए, उन्होंने कड़ी मेहनत से अपने लिए जगह बनाई और अपने राज्य के विकास में योगदान दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्या देश के भीतर यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता होती है? ऐसी मानसिकता से कांग्रेस का कद गिरा है। अगर वे ऐसी भाषा बोलते हैं और ऐसी राजनीति करते हैं तो 'कांग्रेस मुक्त (भारत)' की स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने पंजाब खो दिया है, उनके लिए कोई मौका नहीं है।
विज्ञापन


क्या कहा था चन्नी ने?
दरअसल, चन्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएम चन्नी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मौजूद हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइये आके इते राज नई करदे। इसके बाद वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं। प्रियंका गांधी खुद ताली बजाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीएम चन्नी के इस बयान पर विपक्षी दलों ने भी हमला बोला है। चन्नी के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है। हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं, वह भी 'भैया' हैं।


सीएम ने किया सफारी का उद्घाटन
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा के राजगीर में वन्यप्राणी (जू) सफारी का उद्घाटन किया। इसके बाद से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। 177 करोड़ की लागत से जू सफारी का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed