फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Minister Sanjay Jha met 28 newly appointed district public relations officers; CM Nitish Kumar

Bihar : 28 नवनियुक्त अधिकारियों से मिले मंत्री संजय झा, कहा- आधी आबादी के जीवन में आया क्रांतिकारी परिवर्तन

Mon, 08 Jan 2024 06:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Jan 2024 06:44 PM IST
सार

मंत्री संजय झा ने कहा कि दो-तीन दशक पहले लोग सूचनाओं के लिए अखबारों पर निर्भर थे, लेकिन डिजिटल क्रांति के मौजूदा दौर में मीडिया का दायरा काफी विस्तृत हो गया है। आज गांव में रहने वाले लोग भी स्मार्टफोन के जरिये देश-दुनिया की खबरों की जानकारी तुरंत प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Minister Sanjay Jha met 28 newly appointed district public relations officers; CM Nitish Kumar
नवनियुक्त 28 जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों के साथ मंत्री संजय झा और आईपीआरडी के निदेशक अमित कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क तथा जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने नवनियुक्त 28 सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की। सोमवार को सूचना भवन, पटना में आयोजित विशेष कार्यक्रम में  नवनियुक्त अधिकारियों के साथ संवाद किया था। इस दौरान मंत्री संजय झा ने कहा कि नीतीश सरकार के ऐसे कामों की सूची बनाई जाये, जिनसे लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है, तो उसमें महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये गये कामों को सबसे ऊपर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा छात्राओं के लिए शुरू की गई प्रोत्साहन योजनाओं और पंचायती राज संस्थाओं एवं सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण ने आधी आबादी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराया है, जिससे उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। महिलाएं अब घरों से बाहर निकल रही हैं, अधिकारी बन कर सरकार के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है, पुलिसकर्मी के रूप में समाज की सुरक्षा कर रही हैं, शिक्षक के रूप में नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रही हैं, और मुखिया-सरपंच बन कर अपने गांव-समाज का नेतृत्व कर रही हैं। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अमित कुमार सहित विभाग के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


जल-जीवन-हरियाली' अभियान की संयुक्त राष्ट्र तक में तारीफ हो चुकी है
मंत्री संजय झा ने कहा कि दो-तीन दशक पहले लोग सूचनाओं के लिए अखबारों पर निर्भर थे, लेकिन डिजिटल क्रांति के मौजूदा दौर में मीडिया का दायरा काफी विस्तृत हो गया है। आज गांव में रहने वाले लोग भी स्मार्टफोन के जरिये देश-दुनिया की खबरों की जानकारी तुरंत प्राप्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया माध्यमों के साथ-साथ अखबारों के डिजिटल संस्करण की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे समय में गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकना और उससे संबंधित सही तथ्यों को लोगों तक प्रभावी तरीके से तुरंत पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है।  बिहार की आनेवाली पीढ़ियों को जलवायु परिवर्तन के संकट से बचाने और हरा-भरा एवं बेहतर बिहार देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वर्ष 2019 में गांधी जयंती के दिन शुरू दूरगामी 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान की संयुक्त राष्ट्र तक में तारीफ हो चुकी है और उसे देश-दुनिया के लिए नजीर बताया गया है। नवंबर 2019 में बिहार दौरे पर आये बिल गेट्स ने भी दिल्ली लौटने पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के विजन और जल-जीवन-हरियाली अभियान की मुक्तकंठ से तारीफ की थी।
विज्ञापन

 

Bihar News: Minister Sanjay Jha met 28 newly appointed district public relations officers; CM Nitish Kumar
सूचना भवन में मंत्री के साथ संवाद कार्यक्रम में 28 नवनियुक्त जिला जनसंपर्क पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

मंत्री बोले- लोग अब बिहार की ओर नई उम्मीद के साथ देख रहे हैं
मंत्री संजय झा ने कहा कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के मुख्य अवयवों में एक अधिशेष नदी जल को मानसून सीजन में लिफ्ट कर जल संकट वाले क्षेत्र में ले जाना और वहां सालोभर उपयोग करना भी शामिल है। इसके तहत बिहार की पहली गंगा जल आपूर्ति योजना को जल संसाधन विभाग ने रिकार्ड समय में पूरा किया है। इसमें गंगा नदी की बाढ़ के पानी को संरक्षित एवं शोधित कर गया, बोधगया, राजगीर एवं नवादा शहरों का जल संकट दूर किया गया है। गंगा जल दक्षिण बिहार में पहुंचने पर वहां के लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भगीरथ की संज्ञा दी तथा इस योजना को उनका भागीरथ प्रयास बताया। उन्होंने ने कहा कि नीतीश सरकार के कार्यों से पिछले डेढ़-दो दशक में बिहार के प्रति देश-दुनिया में लोगों की धारणा तेजी से बदली है। लोग अब बिहार की ओर नई उम्मीद के साथ देख रहे हैं। बिहार सरकार के अच्छे कामों और जनहित की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा प्रदेश की बदली हुई छवि के बारे में उन्हें जागरूक करने में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की बड़ी भूमिका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर बीपीएससी द्वारा चयनित 28 मेधावी एवं ऊर्जावान युवाओं की नियुक्ति से विभागीय कार्यों में और तेजी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed