फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Minister Neeraj Bablu reacts on the arrest of Prashant Kishore: BJP, Supaul, BPSC Protest

Bihar: पीके की गिरफ्तारी पर नीतीश सरकार के मंत्री का तंज, बोले; आज उनके लिए बड़ा दिन, लोग अब नेता मानेंगे

Mon, 06 Jan 2025 06:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 06 Jan 2025 06:50 PM IST
सार

BPSC Protest: प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर सूबे के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को मोहरा बना कर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। एनडीए की सरकार छात्र हित में काम कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Minister Neeraj Bablu reacts on the arrest of Prashant Kishore: BJP, Supaul, BPSC Protest
मंत्री नीरज कुमार बबलू तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के पीएचडी मंत्री सह छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने राजनीतिक रणनीतिकार और जन सुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर पर कटाक्ष किया है। पीके की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रशांत किशोर के लिए एक बड़ा और अच्छा दिन है। आज से लोग उन्हें नेता मानना शुरू कर देंगे। मंत्री ने कहा, "मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। जब कोई नेता लाठी खाता है, गिरफ्तार होता है, तभी वह असली नेता बनता है। आज से प्रशांत किशोर नेता बनने की कतार में शामिल हो गए हैं।"

विज्ञापन

 

पीके चाहते थे कि लोग उन्हें नेता मानें, आज से मानेंगे

मंत्री ने कहा कि प्रशांत किशोर छात्रों का नाम लेकर अनशन पर बैठे थे। लेकिन वहां क्या कर रहे थे, सबको पता है। छात्र हित के बदले अपने हित में काम कर रहे थे। वह चाहते थे कि लोग उन्हें नेता मानें। आज से लोग उन्हें नेता मानेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार छात्रों के हित में लगातार काम कर रही है। जनता यह सब देख रही है कि प्रशांत किशोर पहले क्या थे और अब क्या कर रहे हैं?

विज्ञापन

 

छात्र हित में काम कर रही एनडीए सरकार

उन्होंने कहा कि छात्र हित में काम करना एनडीए सरकार की प्राथमिकता है। प्रशांत किशोर अभी संघर्ष कर रहे हैं। अगर वह चाहते हैं कि राजनीति में आकर जनसेवा करें तो उन्हें शुभकामना है कि वह इसी तरह संघर्ष करें। छात्रों का तो भला होगा ही। लेकिन तमाम छात्रों को सलाह है कि छात्रों को बहकाना, बड़गलाना और गुमराह करना छोड़ दें। आपको बता दें कि बीपीएससी छात्रों के समर्थन में प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में अनशन पर थे। जहां उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि प्रशांत किशोर को कोर्ट से जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed