फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Minister Janak Ram targets Grand Alliance; PM Narendra Modi's rally, Bhagalpur News

Bihar: नीतीश सरकार के मंत्री बोले- NDA की ताकत के आगे बिखर जाएगा महागठबंधन, पीएम मोदी की रैली होगी ऐतिहासिक

Fri, 14 Feb 2025 01:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Feb 2025 01:16 PM IST
सार

मंत्री जनक राम ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कम से कम 40 हजार लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। इसके लिए पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Minister Janak Ram targets Grand Alliance; PM Narendra Modi's rally, Bhagalpur News
मंत्री जनक राम व अन्य भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को संभावित भागलपुर दौरे की तैयारियों को लेकर एनडीए की अहम बैठक कहलगांव स्थित एनटीपीसी के आम्रपाली परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद अब बिहार जीतना जरूरी है। एनडीए की ताकत के आगे महागठबंधन बिखर जाएगा और राज्य में भाजपा-जदयू गठबंधन और अधिक मजबूत होगा।

विज्ञापन


 40 हजार से अधिक लोगों की जुटाने का लक्ष्य
मंत्री जनक राम ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कम से कम 40 हजार लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। इसके लिए पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे योजनाबद्ध तरीके से प्रचार-प्रसार कर अधिकतम लोगों को इस रैली तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


"लोकतंत्र में पहली बार गरीब का बेटा बना पीएम"
मंत्री जनक राम ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश में पहली बार एक गरीब परिवार से आने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री बना है, जो समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने रास्ता दिखा दिया है और अब बिहार में भी एनडीए की जीत सुनिश्चित करनी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

31 मार्च तक सभी को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ
जनक राम ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि 31 मार्च 2025 तक बिहार के सभी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के हर गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां
मंत्री जनक राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए आम जनता को अधिक से अधिक संख्या में आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दौरा बिहार में एनडीए की मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति के लिहाज से बेहद अहम साबित होगा।

बैठक में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
बैठक में कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव, भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, जदयू प्रदेश महासचिव शुभानंद मुकेश, भाजपा नेता पवन मिश्रा, विस प्रभारी संजीव, जदयू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एनडीए की मजबूती और आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed