फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Minister Ashok Chaudhary targets Lalu family, CM Nitish Kumar, massacre, Gandhiji, Samastipur

Bihar News: मंत्री अशोक चौधरी बोले- लालू-राबड़ी के शासनकाल में 118 नरसंहार हुए, नीतीश सरकार ने एक भी नहीं

Sun, 25 Aug 2024 02:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 25 Aug 2024 02:05 PM IST
सार

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि गांधी जी का जो अहिंसा का पाठ था, वैसा ही पिछले 18 सालों के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कर दिखाया है। गांधी जी के आदर्शों को धरातल पर उतारा है।

विज्ञापन
Bihar News: Minister Ashok Chaudhary targets Lalu family, CM Nitish Kumar, massacre, Gandhiji, Samastipur
मंत्री अशोक चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के दिग्गज नेता अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार को इशारों में बिहार का गांधी कह दिया है। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जो अहिंसा का पाठ था, वैसा ही पिछले 18 सालों के दौरान नीतीश कुमार ने कर दिखाया है। गांधी जी के आदर्शों को धरातल पर उतारा है। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की बात हो वह वहां महिलाओं को आरक्षण देने का सवाल मुख्यमंत्री ने आगे बढ़कर कार्य किया है। यह बातें मंत्री अशोक चौधरी रविवार को समस्तीपुर के सर्किट हाउस में रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

 

मंत्री ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू राबड़ी के शासन काल के 118 नरसंहार की बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के रीजन में कोई भी नरसंहार नहीं हुआ। हिंदू मुस्लिम सभी का विकास हो रहा है। बिहार में बिगड़ चुकी लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था को सुधारने के लिए वह रात-रात भर जगह हैं और सीधा प्रशासनिक पदाधिकारी से संपर्क साधा है। समस्तीपुर पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि उन्होंने लोगों से वादा किया था कि अपनी बेटी शांभवी की जीत के बाद वह पहले समस्तीपुर के मुक्तापुर और भोला टॉकीज 53 नंबर एक गुमती पर आर ओ बी की स्वीकृति प्रदान कराएंगे। यह वायदा उन्होंने पूरा कर दिया है जल्दी ही इन दोनों आर ओबी का निर्माण शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन

 

मंत्री बोले- फिर शुरू मुख्यमंत्री सेतु योजना 

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बीच में मुख्यमंत्री सेतु योजना को बंद कर दिया गया था। अब योजना को पुनःशुरू किया जा रहा है। पूरे बिहार में करीब 1000 पुल पुलिया का निर्माण होगा। इसका लाभ समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा जिसमें कुशेश्वरस्थान, कल्याणपुर और रोसरा विधानसभा क्षेत्र में कई पुलों का निर्माण कराया जाएगा। क्योंकि, इस इलाके में कई सारी नदियां गुजरती है और पुल नहीं रहने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला

मंत्री अशोक चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब बिहार में लालू राबड़ी की सरकार थी अब करीब 18 साल गुजर चुके हैं नई पीढ़ी उस जमाने के नरसंहार और अपहरण उद्योग को नहीं जानती। तेजस्वी पुरानी बातों को भूल ला एंड ऑर्डर की बात करते हैं उन्हें अपने माता और पिता के शासनकाल को झांकना चाहिए। किस तरह से सत्ता में रहने वाले लोग अपराध को संरक्षण दे रहे थे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed