फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Matriculation student dies in road accident in Darbhanga, condition of another student critical

Darbhanga News: मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Sat, 22 Feb 2025 02:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Feb 2025 02:01 PM IST
सार

Darbhanga News: लक्ष्मण यादव ने बताया ने बताया कि उनका भांजा बाइक से मैट्रिक का परीक्षा देने जा रहा था। इस दौरान BMP 13 से आगे सर्विस सेंटर के पास पिकअप की ठोकर से मौत हो गई है। एक छात्र प्रदीप यादव गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Matriculation student dies in road accident in Darbhanga, condition of another student critical
दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस

विस्तार

दरभंगा के दोनार बेनीपुर SH 56 पर छिपलिया चौक के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार मैट्रिक के परीक्षार्थियों को रौंद दिया है। इससे एक परीक्षार्थी घनश्याम यादव की मौत तत्काल हो गई। वहीं दो अन्य परीक्षार्थियों को डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। डीएमसीएच में एक छात्र प्रदीप यादव की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। एक छात्र इलाज कराने के बाद सर्वोदय हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने चला गया है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नैनाघाट निवासी दयाराम यादव के पुत्र घनश्याम यादव के रूप में की गई जबकि जख्मी युवक का नाम प्रदीप यादव के रुप मे हुई है।

विज्ञापन


मैट्रिक का परीक्षा देने जा रहे थे
बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के नैनाघाट गांव से बाइक सवार होकर तीन छात्र घनश्याम यादव, प्रदीप शहर के सर्वोदय हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक का परीक्षा देने जा रहे थे। इस दौरान BMP 13 मुख्य द्वार से आगे हुंडई शो रूम के पास एक टेम्पो ने बाइक को ठोकर मार दिया। इससे तीनों छात्र सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने तीनों को रौंद दिया। एक छात्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों डायल 112 की पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने दोनों घायल छात्रों को डीएमसीएच पहुंचाया। जहां से एक छात्र को इलाज करवाने के बाद उसे परीक्षा केंद्र पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन


पिकअप की ठोकर से मौत हो गई
मृत मामा लक्ष्मण यादव ने बताया ने बताया कि उनका भांजा बाइक से मैट्रिक का परीक्षा देने जा रहा था। इस दौरान BMP 13 से आगे हुंडई सर्विस सेंटर के पास पिकअप की ठोकर से मौत हो गई है। एक छात्र प्रदीप यादव गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है। इसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जख्मी छात्र का इलाज करवाया जा रहा है। हालांकि घायल छात्र के परिजन अस्पताल पहुंच गए है। वहीं मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed