फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Matriculation exam at 1,677 centers in Bihar: BSEB, Bihar Board, Matriculation, Patna, Sitamarhi

BSEB 10th Exam 2025: बिहार में 1,677 केन्द्रों पर मैट्रिक परीक्षा, एंट्री नहीं मिली तो इस सेंटर पर दो छात्राएं

Mon, 17 Feb 2025 12:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 17 Feb 2025 12:05 PM IST
सार

BSEB Board Exams 2025: मैट्रिक परीक्षा देने पहुंची छात्राओं को लेट से पहुंचने के कारण एंट्री नहीं मिली। पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन परीक्षार्थी कुछ समझने को तैयार नहीं थी। इसी बीच दो छात्राएं रोते-रोते मौके पर ही बेहोश हो गईं। इन्हें पुलिस ने इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
Bihar News: Matriculation exam at 1,677 centers in Bihar: BSEB, Bihar Board, Matriculation, Patna, Sitamarhi
छात्राओं को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से ली जाने वाली कक्षा 10वीं की परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है। राज्य के 1,677 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 15.85 लाख विद्यार्थियों परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। बीएसईबी ने परीक्षा केंद्रों पर दो-स्तरीय तलाशी और परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए प्रवेश समय का निर्देश दिया है। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। यह दोपहर 12:45 तक ली जाएगी। इधर, परीक्षा केंद्र पर लेट से पहुंचने पर प्रवेश नहीं करने वालों परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। हालांकि, पुलिस ने परीक्षार्थी और अभिभावकों को समझा-बुझाकर शांत करवा दिया। 
विज्ञापन


सीतामढ़ी में परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
सीतामढ़ी के एमपी हाई स्कूल सेंटर के अलावे अन्य कई बने परीक्षा केंद्र पर लेट पहुंचे छात्राओं को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। इस कारण कुछ देर के लिए हंगामा शुरू हो गया। हालांकि, तुरंत डुमरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर कई लड़कियों को समझाया। इस दौरान छात्राएं रोने लगी। लेकिन, पुलिस और तैनात दंडाधिकारी प्रवेश नहीं करने दिए। पुलिस ने कहा तय समय पर नहीं पहुंचने के कारण इन्हें प्रवेश करने नहीं दिया गया। पुलिस ने अभिभावकों को बिहार बोर्ड के नियम-कानून के बारे में जानकारी दी। जब अभिभावक नहीं मानें तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। इधर, एंट्री नहीं मिलने के कारण दो बच्चियों रोते-रोते मौके पर ही बेहोश हो गईं। इन्हें जिसे पुलिस अपनी गाड़ी में बिठाकर स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। फिलहाल कैमरे के सामने पुलिस या दंडाधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि महज दो-तीन मिनट देर से पहुंचने पर भी एंट्री नहीं दी गई। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए।
विज्ञापन

Bihar News: Matriculation exam at 1,677 centers in Bihar: BSEB, Bihar Board, Matriculation, Patna, Sitamarhi
मुुजफ्फरपुर में परीक्षा केंद्र पर पहुंची छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

बिहार बोर्ड की यह गाइडलाइन जरूर पढ़ें

  • परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचनें।
  • नेत्रहीन एवं वैसे दिव्यांग परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें लेखक रखने की अनुमति दी गई है। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय में 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • बीएसईबी ने छात्रों को परीक्षा हॉल में जूते और मोजे पहनने पर सख्त प्रतिबंध लगाने का भी निर्देश  दिया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र में जूते और मोजे के बजाय चप्पल पहनें। 
  • ओएमआर उत्तर पत्रक एवं उत्तरपुस्तिका परीक्षार्थी को परीक्षा देने के लिए एक साथ उपलब्ध करायी जाएगी। 

जानिए, मैट्रिक परीक्षा की तिथि और समय

  • बिहार मैट्रिक परीक्षा, 2025 के पहले दिन यानी 17 फरवरी 2025 को दो पालियों में हिन्दी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली विषय की परीक्षा राज्य के 1,677 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।

इस साल मैट्रिक परीक्षा के लिए इतने छात्रों ने भरा फॉर्म

  • बिहार मैट्रिक परीक्षा 2025 में सम्मिलित होने के लिए कुल 15,85,868 परीक्षार्थियों में 8,18,122 छात्राएं और 7,67,746 छात्रों ने परीक्षा फार्म भरा है। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2025 के लिए पटना जिला में कुल 73 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जहां कुल 71,669 विद्यार्थी (18,960 छात्राएं एवं 16,656 छात्र) शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed