फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Massive fire broke out in Bettiah; many houses burnt; Five burnt alive many dead, children missing

Bihar News : भीषण अगलगी में डेढ़ सौ घर जलकर राख; पांच झुलसे, दो की मौत, बच्चे भी हैं गायब

Mon, 29 Apr 2024 07:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 29 Apr 2024 07:44 PM IST
सार

Bihar : अचानक आग लगने से लगभग डेढ़ सौ घर जलकर राख हो गये। इस घटना में पांच लोग जिंदा जल गये, जिसमें दो की मौत हो गई। अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कई मवेशियों की भी जलने से मौत हो गई। लोगों का कहना है कि घटना के बाद से कई बच्चे भी गायब हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Massive fire broke out in Bettiah; many houses burnt; Five burnt alive many dead, children missing
आग लगने के बाद मची भगदड़। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 बेतिया में आग लगने मे एक सौ पचास घर जलकर राख हो गये, जबकि इसकी चपेट में आने से पांच लोग जिंदा जल गए। इस घटना में दो लोगों की जलने से मौत हो गई है। साथ ही कई मवेशियों की भी जलने से मौत हो गई। घटना पश्चिमी चंपारण के बगहा पुलिस जिले के ठकराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगीरहा पंचायत स्थित हरिजन बस्ती की है। मृतकों की पहचान राजेंद्र राम और दीपक के रूप में हुई है। अन्य लोगों का इलाज पीएचसी ठकराहा में चल रहा है।

विज्ञापन


दर्जनों मवेशियों की जलने से मौत
आग लगते ही गांव मे अफरातफरी का माहौल हो गया है। अगलगी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम और अग्निशमन की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचने लगी। ग्रामीण भी अपने स्तर से आग बुझाने लगे। बगहा एसडीएम डॉ अनुपमा सिंह ने करीब डेढ़ सौ घर जलने और दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। साथ ही दर्जनों मवेशियों की भी आग में जलकर मौत हुई है।
विज्ञापन


कई बच्चे भी हैं गायब 
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के कई बच्चे भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आग बुझाने आई कुछ अग्निशमन यंत्र की गाड़ी खराब होने से लोगों में कुछ परेशानी भी हुई। हालांकि जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के द्वारा मलबे से क्षतिपूर्ति का आकलन कर प्रशासन की ओर से सूची तैयार की जाएगी।लोगों का कहना है कि बगहा मे पूर्व में हुए अगलगी मे लगभग 530 घर  जलकर राख हो चुके हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारीयों का कहना है कि जितने भी घर जले हैं, और जितने भी परिवार इस अग्निकांड की चपेट में आये हैं, उन सबकी सूची बनाई जा रही है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि जो बच्चे गायब बताये जा रहे हैं उनकी भी तलाश की जा रही है। फिलहाल राहत सामग्री की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed