फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Masked criminals raped a widow in Aurangabad, Bihar Police engaged in investigation.

Bihar News : नकाबपोश दरिंदों ने विधवा के साथ की दरिंदगी, हालत गंभीर

Tue, 25 Jun 2024 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 25 Jun 2024 03:00 AM IST
सार

Bihar : एक विधवा महिला शहर से पोछा बर्तन का काम कर अपने घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में पीछे से नकाबपोश बदमाश ने उस पर प्रहार किया जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वहां कोई नहीं था।

विज्ञापन
Bihar News: Masked criminals raped a widow in Aurangabad, Bihar Police engaged in investigation.
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

औरंगाबाद में नकाबपोश बदमाशों ने गांव की एक विधवा महिला (40) के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसकी स्थिति काफी गंभीर है। मामला रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना   क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। महिला को रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बदमाशों ने पीछे से हमलाकर बेहोश किया 
घटना के संबंध  में बताया जाता है कि पीड़िता रफीगंज शहर से पोछा बर्तन का काम कर अपने घर वापस जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में शेरपुर-कांडी गांव में मदार नदी के पास उसे पीछे से मुंह में गमछा बांधे बदमाश ने उस पर प्रहार किया जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वहां कोई नहीं दिखा। होश आने पर महिला को अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द महसूस हुआ और जब उसने वहां देखा तो काफी ब्लीडिंग हो रही थी। इसके बाद पीड़िता हिम्मत कर किसी तरह अपने गांव पहुंची। मामले की जानकारी आसपास के लोगो को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी कासमा थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर पहुंची कासमा थाना की पुलिस ने महिला को इलाज के लिए रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद मामला गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल, रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कुछ साल पहले पति की हो गई  मौत
पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़िता का बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि  कुछ साल पूर्व उसके पति की मौत हो गई। पीड़िता की एक 10 वर्ष की बेटी है जो पढ़ाई कर रही है। महिला रफीगंज शहर के एक घर में पोछा बर्तन का काम करती है। इस काम के बदले उसे 100 रुपया प्रतिदिन मिलता है। इसी पैसे से वह अपना और अपनी बेटी का पेट पालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में कासमा थानाध्यक्ष ईमरान आलम ने बताया कि इस घटना में जो कोई संलिप्त होगा, पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेगी। किसी भी हाल में अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। महिला से दरिंदगी की जानकारी मिलते ही विधानसभा चुनाव में रफीगंज से प्रत्याशी रहे लोजपा(रामविलास) के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद कहा कि मजदूरी कर घर लौट रही कासमा थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ दरिंदों ने सुनसान जगह पर उसके साथ बलात्कार किया है। यह घटना शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि इस तरह का कुकृत्य करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed