फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Married man commits suicide in Muzaffarpur; Rakshabandhan, domestic violence,

Raksha Bandhan 2024: भाई को राखी बांधने मायके जाना चाहती थी, पति ने मना किया तो फंदे से झूलकर दे दी जान

Mon, 19 Aug 2024 09:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 19 Aug 2024 09:51 AM IST
सार

Muzaffarpur News : मामले पर थानेदार रूपक कुमार ने बताया कि विवाहिता का पति से विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Married man commits suicide in Muzaffarpur; Rakshabandhan, domestic violence,
नीलू कुमारी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक महिला ने सुसाइड कर लिया है। कारण यह था कि वह अपने भाई को राखी बांधने मायके जाना चाहती थी। लेकिन, उसके पति ने मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। हालांकि, मायके वाले इसे हत्या बता रहे हैं। उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने इस वारदात को अंजाम दिया है और अब बचने के लिए आत्महत्या की बात कर रहे हैं। घटना जिला के औराई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

विज्ञापन


अपने मायके जाने की जिद करने लगी
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मृत महिला की पहचान 26 वर्षीय नीलू देवी के रूप में की गई है। वर्ष 2021 में पप्पू माझी के साथ शादी संपन्न हुई थी। ससुराल वालों का कहना है कि नीलू देवी रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने की जिद करने लगी। लेकिन, पति ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों की बीच विवाद हुआ। इसके बाद नीलू देवी ने अपने घर दुपट्टे को गले का फांस बनाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन

 

Bihar News: Married man commits suicide in Muzaffarpur; Rakshabandhan, domestic violence,
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया
इधर, महिला के मायके वाले इस मामले को हत्या बता रहे हैं। मायके वालों ने नीलू देवी ने पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल वालों का कहना है कि यह खुदकुशी है। पुलिस इस राज से पर्दा उठाने की कोशिश कर रही है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज जांच में जुटी है। थाना अध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया विवाहिता का पति से विवाद हुआ था। प्रथम दृश्य मामला आत्महत्या का है जबकि मायके वाले हत्या की बात को बता रहे है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed