फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Married lover poisoned by girlfriend, condition critical; Was invited to the house to feed fish an

Bihar News: शादीशुदा प्रेमी को प्रेमिका ने दिया जहर, हालत गंभीर; मछली-भात खिलाने के बहाने अपने घर बुलाया था

Mon, 02 Sep 2024 07:17 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 02 Sep 2024 07:17 AM IST
सार

प्रेमिका ने मछली-भात खिलाने के लिए प्रेमी को अपने घर बुलाया। मछलीभात खाने के बाद प्रेमी अपने घर के लिए निकल गया। इसी बीच उसे उल्टी होने लगी और हालत गंभीर हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Married lover poisoned by girlfriend, condition critical; Was invited to the house to feed fish an
युवक की हालत गंभीर है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी एक शादीशुदा प्रेमी को प्रेमिका ने मछली-भात खिलाने के लिए घर बुलाया और खाना में जहर मिलाकर खिला दी। इससे प्रेमी की स्थिति नाजुक हो गई। प्रेमी ने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया, जिसके बाद दोस्तों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमी की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित युवक की पहचान विपिन शर्मा के (32) पुत्र तेजश्वी शर्मा के रूप में की गई है।

विज्ञापन


दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी
पीड़ित युवक ने बताया कि वह कोर्ट में एक प्राइवेट कर्मी के तौर पर काम करता है। प्रेमी युवक के दो पुत्र और एक पुत्री है। छह वर्ष पूर्व किसी मामले में उसकी प्रेमिका कोर्ट में गई थी जहां दोनो के बीच आंखे लड़ गई। दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। दोनो छुप-छुपकर मिलने लगे। दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ गया। दो साल बाद प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी युवक के ऊपर शादी के झांसा देकर शारीरिक शोषण करने को लेकर केस दर्ज करा दी। इसके बाद केस वापस लेने के लिए एक लाख 60 हजार रुपए प्रेमी से ले ली। बाद में मामला शांत हो गया। कुछ दिन बाद दोनों अलग हो गए लेकिन लड़की द्वारा मैसेज किया जाने लगा। इसके बाद फिर बातचीत शुरू हो गई।
विज्ञापन


मछली-भात खाने के बाद ही उल्टी होने लगी
इसी बीच रविवार की रात प्रेमिका ने मछली-भात खिलाने के लिए प्रेमी को अपने घर बुलाया। मछलीभात खाने के बाद वह अपने घर के लिए निकल गया। इसी बीच उसे उल्टी होने लगी। उल्टी होने के बाद उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई। इसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुंचे दोस्त ने उसे तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने युवक का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं इस मामले में नगर थाना में तैनात एसआई रुचि कुमारी ने बताया कि पीड़ित युवक के बयान के मुताबिक एक लड़की ने उसे खाना खाने के लिए अपने घर बुलाया था। युवक और लड़की के साथ कुछ वर्षो से रिलेशन चल रहा है। लड़की घर बुलाकर कुछ खिलाई जिसके बाद उसे उल्टी होने लगा। इसपर उसे शक हुआ की कही उसे कुछ मिलाकर न खिला दिया गया हो। उसके दोस्त द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed