फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Many trains coming to Bihar cancelled in Samastipur division.routes also changed. indian railway.

Bihar news : बिहार जाने वाली कई ट्रेनें रद, दो दर्जन ट्रेनों के बदले रूट, जानिए क्या किए गये हैं बदलाव

Tue, 20 Feb 2024 02:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 20 Feb 2024 02:20 PM IST
सार

Bihar : समस्तीपुर मंडल के नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड के महवल स्टेशन, मोतीपुर स्टेशन तथा पिपराहॉ हाल्ट पर एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। साथ ही कटी ट्रेन भी रद हैं। जानिए उन ट्रेनों की पूरी जानकारी।

विज्ञापन
Bihar news : Many trains coming to Bihar cancelled in Samastipur division.routes also changed. indian railway.
ट्रेन। - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

समस्तीपुर मंडल के नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण समस्तीपुर मंडल के महवल, मोतीपुर एवं पिपराहाँ स्टशनों पर एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। इस बात की जानकारी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दरभंगा से अमृतसर और दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद की गई हैं। साथ ही आनंद विहार गरीब रथ, गोरखपुर कोलकाता एक्सप्रेस, रक्सौल आनंद विहार, सदभावना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किए गये हैं। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी से 24 फरवरी तक महवल स्टेशन पर प्रीएनआई/एनआई कार्य, 18 फरवरी से 24 फरवरी तक मोतीपुर स्टेशन पर प्रीएनआई/एनआई कार्य, 20 फरवरी से 24 फरवरी तक पिपराहॉ हाल्ट प्रीएनआई/एनआई कार्य तथा 20 फरवरी से 22 फरवरी तक नरकटियागंज-चमुआ रेलखंड पर प्रीएनआई/एनआई कार्य किया जाना है।

विज्ञापन

जानिए इस रेलखंड से गुजरने वाली किस ट्रेन के परिचालन में किस तरह का किया है बदलाव।

इन ट्रेनों को रद किया गया है - 
*  मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू स्पेशल (05257)  - 21 से 24 फरवरी तक

* नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू स्पेशल (05258) - 21 से 24 फरवरी तक

*मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू स्पेशल  (05259) - 21 से 24 फरवरी तक

* नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू स्पेशल (05260)- 22 से 25 फरवरी तक

*मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू स्पेशल (05261)              - 21 से 25 फरवरी तक

 रक्सौल-मुजफ्फरपुर मेमू स्पेशल (05262)               - 21 से 25 फरवरी तक

*मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू स्पेशल (05287)               - 22 से 24 फरवरी तक

* रक्सौल-मुजफ्फरपुर मेमू स्पेशल (05288)              - 22 से 25 फरवरी तक

* मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस (15215)           - 21 से 25 फरवरी तक

* नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (15216)            - 21 से 25 फरवरी तक

आंशिक समापन कर चलायी जाने वाली ट्रेनें -
* 21 एवं 22 फरवरी, 2024 को गोरखपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 05040 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित एक्सप्रेस का आंशिक समापन हरिनगर स्टेशन पर  किया जायेगा ।
 
* 20 से 22 फरवरी, 2024 तक गोरखपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित एक्सप्रेस का आंशिक समापन हरिनगर स्टेशन पर   किया जायेगा । 
विज्ञापन

* 21 एवं 22 फरवरी, 2024 को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी सं. 05209 रक्सौल-नरकटियागंज डेमू स्पेशल का आंशिक समापन साठी स्टेशन पर किया जायेगा । 

* 21 एवं 22 फरवरी, 2024 को नकहा जंगल से खुलने वाली गाड़ी सं. 05450 नकहा जंगल-नरकटियागंज अनारक्षित एक्सप्रेस का आंशिक समापन हरिनगर स्टेशन पर किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


* 21 एवं 22 फरवरी, 2024 को गोरखपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित एक्सप्रेस का आंशिक समापन हरिनगर स्टेशन पर किया जायेगा ।

* 21 से 23 फरवरी, 2024 तक रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी सं. 05541 रक्सौल-नरकटियागंज डेमू स्पेशल का आंशिक समापन गोखुला स्टेशन पर किया जायेगा । 

*21 एवं 22 फरवरी, 2024 को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी सं. 05587 रक्सौल-नरकटियागंज डेमू स्पेशल का आंशिक समापन गोखुला स्टेशन पर किया जायेगा ।

* 21 से 24 फरवरी, 2024 तक पाटलिपुत्र से खुलने वाली गाड़ी सं. 15201 पाटलिपुत्र-नरकटियागंज एक्स्प्रेस का आंशिक समापन मुजफ्फरपुर स्टेशन पर किया जायेगा।

* 20 फरवरी, 2024 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 15215 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस का आंशिक समापन चनपटिया स्टेशन पर किया जायेगा। 

* 22 से 24 फरवरी, 2024 तक पाटलिपुत्र से खुलने वाली गाड़ी सं. 15555 पाटलिपुत्र-बापूधाम मोतिहारी एक्स्प्रेस का आंशिक समापन मुजफ्फरपुर स्टेशन पर किया जायेगा। 

आंशिक प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें -

* 21 एवं 22 फरवरी, 2024 को नरकटियागंज से खुलने वाली गाड़ी सं. 05039 नरकटियागंज-नकहा जंगल अनारक्षित एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ हरिनगर स्टेशन से किया जायेगा ।

*20 से 22 फरवरी, 2024 तक नरकटियागंज से खुलने वाली गाड़ी सं. 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ हरिनगर स्टेशन से किया जायेगा ।

* 21 से 23 फरवरी, 2024 को नरकटियागंज से खुलने वाली गाड़ी सं. 05210 नरकटियागंज-रक्सौल डेमू स्पेशल का आंशिक प्रारंभ चनपटिया स्टेशन से किया जायेगा ।

* 21 एवं 22 फरवरी, 2024 को नरकटियागंज से खुलने वाली गाड़ी सं. 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ हरिनगर स्टेशन से किया जायेगा।

* 22 एवं 23 फरवरी, 2024 को नरकटियागंज से खुलने वाली गाड़ी सं. 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ हरिनगर स्टेशन से किया जायेगा।

* 21 से 23 फरवरी, 2024 तक नरकटियागंज से खुलने वाली गाड़ी सं. 05542 नरकटियागंज-रक्सौल डेमू स्पेशल का आंशिक प्रारंभ गोखुला स्टेशन से किया जायेगा।

* 21 एवं 22 फरवरी, 2024 को नरकटियागंज से खुलने वाली गाड़ी सं. 05588 नरकटियागंज-रक्सौल डेमू स्पेशल का आंशिक प्रारंभ गोखुला स्टेशन से किया जायेगा।

* 22 से 25 फरवरी, 2024 तक नरकटियागंज से खुलने वाली गाड़ी सं. 15202 नरकटियागंज-पाटलिपुत्र एक्स्प्रेस का आंशिक प्रारंभ मुजफ्फरपुर स्टेशन से किया जायेगा।

* 20 फरवरी, 2024 को नरकटियागंज से खुलने वाली गाड़ी सं. 15216 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ चनपटिया स्टेशन से किया जायेगा ।

* 23 से 25 फरवरी, 2024 तक बापूधाम मोतिहारी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र एक्स्प्रेस का आंशिक प्रारंभ मुजफ्फरपुर स्टेशन से किया जायेगा।

पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें -

* 20.02.24 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फपुर से 60 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी। 

* 20.02.24 को बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. बरौनी-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस बरौनी से 120 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी। 

नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें -

* 20 फरवरी, 2024 को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी सं. 13022 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस सगौली और मेहसी स्टेशनों के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

* 21 फरवरी, 2024 को पाटलिपुत्र से खुलने वाली गाड़ी सं. 15555 पाटलिपुत्र-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस मुजफ्फपुर और कांटी स्टेशनों के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

* 22 फरवरी, 2024 को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15557 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस रक्सौल और नरकटियागज के मध्य 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।  

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें -

* 23 फरवरी, 2024 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल -सगौली के रास्ते चलायी जाएगी।

* 21 फरवरी, 2024 को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज-थावे-सिवान- हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

* 21 एवं 22 फरवरी, 2024 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर -सिवान-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी ।

* 23 एवं 24 फरवरी, 2024 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलायी जाएगी।

* 20 से 22 फरवरी, 2024 को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-सिवान- हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

* 23 एवं 24 फरवरी, 2024 को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल- सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

*21 से 24 फरवरी, 2024 तक हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी सं. 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते चलायी जाएगी।

* 22 से 24 फरवरी, 2024 तक रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी सं. 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

* 23 फरवरी, 2024 को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 14016 आनंद विहार-रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते चलायी जाएगी।

* 20 फरवरी, 2024 को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 15558 आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज-थावे-सिवान-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर -सीतामढ़ी के रास्ते चलायी जाएगी।

*दिनांक 23 फरवरी, 2024 को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी सं. 15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलायी जाएगी।

*22 फरवरी, 2024 को गोरखपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज-थावे-खैरा-हाजीपुर -मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

* 24 फरवरी, 2024 को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी सं. 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक जनसाधारण एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

*21 एवं 22 फरवरी, 2024 को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी सं. 15273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर- -सिवान-थावे-कप्तानगंज के रास्ते चलायी जाएगी।

*20 एवं 21 फरवरी, 2024 को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 15274 आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज-थावे-सिवान- -मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते चलायी जाएगी।

* 21 फरवरी, 2024 को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15529 सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा ग्रामीण-थावे-कप्तानगंज के रास्ते चलायी जाएगी।

* 21 फरवरी, 2024 को गुवाहाटी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा ग्रामीण-सीवान-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

* 23 फरवरी, 2024 को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी ।

* 21 फरवरी, 2024 को एसभीडी कटरा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15656 एसभीडी,कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-सिवान-हाजीपुर -मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

* 22 फरवरी, 2024 को कटिहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 15705 कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-सीवान-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

* 20 फरवरी, 2024 को दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी सं. 15706 दिल्ली-कटिहार चम्पारण एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-सिवान-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

* 23 फरवरी, 2024 को दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी सं. 15706 दिल्ली-कटिहार चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

* 19 एवं 20 फरवरी, 2024 को बांद्रा टर्मिनस से खुलने वाली गाड़ी सं. 19037 बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज-थावे-खैरा-छपरा ग्रामीण- हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

* 21 एवं 22 फरवरी, 2024 को बांद्रा टर्मिनस से खुलने वाली गाड़ी सं. 19037 बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

* 21 एवं 22 फरवरी, 2024 को बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा ग्रामीण-खैरा -थावे-कप्तानगंज के रास्ते चलायी जाएगी।

* 23 एवं 24 फरवरी, 2024 को बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलायी जाएगी।

* 22 फरवरी, 2024 को पोरबंदर से खुलने वाली गाड़ी सं. 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी ।

* 21 से 24 फरवरी, 2024 तक दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा- नरकटियागंज-पनियहवा के रास्ते चलायी जाएगी ।


* 20 से 23 फरवरी, 2024 तक अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी सं. 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलायी जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed