फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Many people died in a road accident in Muzaffarpur. Collision between auto and tractor

Bihar News : बिहार में भीषण सड़क हादसा, मासूम बच्ची सहित दो की मौत; मेला देखने जा रहे थे सभी

Sun, 15 Sep 2024 12:15 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 15 Sep 2024 12:15 AM IST
सार

Bihar : बिहार में ऑटो और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें मासूम बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज एनएमसीएच में चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : Many people died in a road accident in Muzaffarpur. Collision between auto and tractor
अस्पताल पहुंचे परिजन और आसपास के लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक मासूम बच्ची सहित दो की मौत हो गई है। वहीं लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि सभी लोग कांटी थाना क्षेत्र में लगे गणेश उत्सव मेला को देखने जा रहे थे। इसी दौरान पानापुर थाना क्षेत्र के पखनाहा एनएच  27 के एचपी पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दिया। इस दौरान लोग घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इस घटना की जानकारी के बाद स्थानीय ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुँच गई और घायल लोगों को आननफानन में एसकेएमसीएएच पहुंचाया, जहां एक मासूम बच्ची सहित दो की मौत हो गई है। अन्य घायल लोगों का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


मेला देखने के लिए जा रहे थे, तभी हुआ हादसा 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सभी लोग एक साथ एक ऑटो में सवार हो कर मेला देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एनएच पर एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दिया। इस घटना में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। वही इस ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप में जख्मी हो गए। पुलिस का कहना है कि सभी लोग अकुंरहा गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। वही एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में परिजन और स्थानीय लोग जमा हो गये। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed