फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Many killed in crane auto collision in Patna metro project location accident news today

Bihar News : पटना मेट्रो का काम कर रहे क्रेन से जा टकराया ऑटो, सात की मौत; सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

Tue, 16 Apr 2024 11:37 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Apr 2024 11:37 AM IST
सार

Accident : मेट्रो का काम कर रहे क्रेन और ऑटो में भयंकर टक्कर हो गई जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में बच्चा महिला समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Many killed in crane auto collision in Patna metro project location accident news today
जाँच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में मेट्रो का काम कर रहे क्रेन और ऑटो में भयंकर टक्कर हो गई जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। ऑटो में आठ लोग सवार थे। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास की है।  घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल फैल गया। घटना के संबंध में ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि एक ऑटो मीठापुर से जीरोमाइल की तरफ जा रही थी, जिसमें आठ लोग सवार थे। वहीं दूसरी तरफ मीठापुर के नजदीक मेट्रो का काम चल रहा था। इसी क्रम में ऑटो मेट्रो की क्रेन से टकरा गई। इस हादसे में बच्चा महिला समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। 

विज्ञापन

Bihar News: Many killed in crane auto collision in Patna metro project location accident news today
इलाजरत घायल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मरने वालों में मोतिहारी, रोहतास और नेपाल के लोग
मिली जानकारी के अनुसार घटना में मोतिहारी, रोहतास और नेपाल के लोग पटना जंक्शन से उतरकर ऑटो से जीरो माइल स्थित बस स्टैंड की ओर जा रहे थे तभी राम कृष्ण नगर बाईपास पर यह हादसा हुआ। मरने वालों में इंद्रजीत दास (29), लक्ष्मण दास (60), उपेंद्र बैठा (40), नेहा कुमारी (32), अभिनंदन कुमार (5), रानी कुमारी (डेढ़ वर्ष), पिंकी देवी (22) जबकि मात्र एक बचे युवक में मुकेश साहनी (26) शामिल हैं। पिंकी मोतिहारी जिला के सेमरा सकरदिरा की रहने वाली थी। इस घटना में उसका बेटा अभिनंदन (5) और डेढ़ साल की बेटी रानी की भी मौत हो गई है। पिंकी देवी के पति मुकेश सहनी घायल हैं। लक्ष्मण दास नेपाल के जलेसर धाम के रहने वाले थे, जबकि उपेन्द्र कुमार बैठा रोहतास जिला के प्रेमपुर पतारी गांवके रहने वाले थे। पिंकी पटना के अनिसाबाद में टेंपो पर सवार हुई थी, जबकि उपेंद्र कुमार बैठा बस स्टैंड के पास टेम्पू में बैठे थे। टेम्पू का चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक एसपी अशोक कुमार चौधरी, ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घटना को लेकर जांच -पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल मेट्रो कार्य में लगे क्रेन और चालक की खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है।

ऑटो में बैठे शख्स ने बताया कैसे हुई घटना 
पटना के बाईपास में सड़क एक्सीडेंट में 7 लोगों की मौत के चश्मदीद गवाह घायल मुकेश साहनी ने बताया कि वह मूल रूप से मोतिहारी का रहने वाला है और अपने 5 वर्ष के बेटे अभिनंदन, डेढ़ वर्ष की बेटी रानी कुमारी और पत्नी पिंकी देवी के साथ बस पकड़ने ऑटो से बस स्टैंड जा रहे थे। इसी क्रम में राम लखन पथ के पास अचानक ऑटो बाएं से दाहिनी की तरफ टर्न लेते ही मेट्रो का काम कर रहे हैं क्रेन से जा टकराया। हादसा इतना भयावह था कि इस हादसे में ऑटो पूरी तरह पलट गई और उस पर सवार सभी लोग घायल हो गए। हालांकि इस हादसे में मुकेश साहनी को अभी तक यह पता नहीं है कि उनके दोनों बच्चे और पत्नी की मौत हो चुकी है। उनकी हालत गंभीर है और अस्पताल में बार-बार अपने बच्चे और पत्नी को खोज रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि उनकी पत्नी और बच्चे कहां है, उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। घायल मुकेश साहनी ने बताया कि वह पटना में ईख बेचने का काम किया करते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ पर सड़क हादसे में हुई 7 लोगों की मौत पर गहरी दुःख संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहां कि यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहट हूं। उन्होंने इस घटना में घायल लोगों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मेट्रो ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की 
 रामलखन पथ पर सड़क हादसे में हुई 7 लोगों की मौत पर पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी प्रातः 4 बजे मिली। घटना की सूचना मिलते ही वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उनका कहना है कि घटनास्थल के पास पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कॉरिडर- 1 के पीयर 72 के पास बैरिकेडिंग लगाने का कार्य हाइड्रा द्वारा किया जा रहा था। यह कार्य मेट्रो के सुरक्षा कर्मियों और ट्रैफिक मार्शल की निगरानी में  हो रहा था और वहाँ सुरक्षा के पर्याप्त उपाय भी किए गए थे, जैसे डाइवर्ज़न बोर्ड, डाइवर्ज़न पेंटेड ड्रम इत्यादि। उन्होंने बताया कि वहां लगे सीसीटीवी के अनुसार एक ओभरलोडेड ऑटो  तेज गति से धूल उड़ाते हुए मेट्रो के पीलर 73  के पास असंतुलित होकर पलट गया। मेट्रो के पीलर 73 से पीलर 72 जहाँ बैरिकेडिंग बोर्ड का काम चल रहा था, जिसकी दूरी लगभग 25  मीटर है। मौके पर मौजूद मेट्रो के कर्मचारियों ने बताया कि ऑटो बहुत तेज गति से आ रहा था, जिसके कारण असंतुलित होकर मीडियन से टकरा गया और ऑटो में सवार सभी रोड पर गिर गए। मेट्रो ने सभी मृतकों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed