फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : love jihad patna nmch doctor abused girl love affair converting religion after feeding beef

Bihar News: लव जिहाद में डॉक्टर ने लड़की का किया यौन शोषण, बीफ भी खिलाया; धर्म बदलने के लिए की मारपीट

Mon, 30 Jun 2025 05:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 30 Jun 2025 05:39 PM IST
सार

Love Jihad : सनातन धर्म की चर्चाओं के बीच बिहार में फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। धर्म छिपाकर और नाम बदलकर छिपाकर बीफ खिलाया और यौन शोषण किया। जब बात शादी की आई तब मामला खुला।    

विज्ञापन
Bihar News : love jihad patna nmch doctor abused girl love affair converting religion after feeding beef
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे भारत में इन दिनों सनातन की खूब चर्चा है, लेकिन इसी बीच बिहार से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक मुस्लिम युवक ने अपना धर्म छिपाकर और नाम बदलकर एक हिन्दू लड़की को न सिर्फ अपने प्रेम जला में फंसाया, बल्कि उसे बीफ भी खिलाया। अब जब यह मामला थाना तक पहुंचा तब वह मारपीट करने की भी बात कह रही है। मामला पटना महिला थाना में दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


घटना के संबंध में महिला थानाध्यक्ष राजरंजनी ने बताया कि आरोपी सेराज अहमद गोपालगंज का रहने वाला है। वह एनएमसीएच में पीजी का छात्र है। लगभग तीन साल एनएमसीएच में इलाज कराने के दौरान सेराज से उसकी मुलाक़ात हुई थी। मुलाकात के समय उसने अपना नाम सोनू बताया था। फिर दोनों में बातचीत होने लगी और फिर दोनों रिलेशन में रहने लगे। इस बीच आरोपी दराज ने शादी का वायदा कर के उसके साथ कई बार संबंध भी बनाये। समय बिताता गया और फिर लड़की उससे शादी करने की बात कहने लगी। शादी के बात पर आरोपी सेराज भड़क गया और फिर उसने लड़की के साथ मारपीट करने लगा। 

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि शादी की बात पर आरोपी सेराज चिढ़ने लगा था।वह जब-जब शादी की बात करती तो सेराज किसी न किसी तरह बात को टाल देता था। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे बरगलाकर बीफ भी खिलाया है। काफी दवाब देने पर आरोपी ने खुलकर उसे इस्लाम कबूल करने की बात कहने लगा, तब पीड़िता को पता चला कि वह मुसलमान है। अब जब लड़की ने निकाह करने से इंकार किया, तब आरोपी ने इस साल ईद में दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसको इस बात की जानकारी मिली कि आरोपी सेराज ने ईद  में दूसरी लड़की से निकाह कर लिया है, तब वह आरोपी सेराज के घर पहुंच गई। वहां पहुँचने पर सेराज के घर वालों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। युवती का आरोप है कि लड़का सेराज उसका अपहरण कराकर उसकी हत्या करने की कोशिश कर रहा है। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष राज रंजनी ने बताया कि कांड संख्या 66/25 का तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की खोजबीन की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी सेराज को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 


                                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed