फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lok Sabha Election 2024 nomination in Gaya bihar, jamui bihar, nawada bihar, Aurangaband bihar

Lok Sabha : पहले चरण में चुनाव वाली बिहार की चार में से तीन सीटों पर कल होगा खेला; पत्ता खुलते ही हिलेगा गणित

सार

Election 2024 : पहले चरण में बिहार की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव में नामांकन दर्ज कराने के लिए अब कल का ही समय है। मंगल-बुधवार को होली की छुट्टी थी। अबतक एनडीए के सिर्फ एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है। महागठबंधन आज पत्ता खोलेगा।

विज्ञापन
Bihar News : Lok Sabha Election 2024 nomination in Gaya bihar, jamui bihar, nawada bihar, Aurangaband bihar
गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई में कल ही नामांकन की अंतिम तारीख है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में आज बुधवार को भी होली की छुट्टी है। मंगलवार को चैत्र प्रतिपदा में होली की दो दिवसीय छुट्टी का पहला दिन था। इन्हीं दो दिनों की छुट्टी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के चुनाव में नामांकन की तिथि बिहार के लिए विशेष रूप से 28 मार्च रखी। यही अंतिम तिथि अब अहम तिथि बन गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से सभी सीटों के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए चार सीटों में से एक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी की घोषणा बची हुई थी। वह भी हो गई। अबतक एनडीए के खाते से सिर्फ एक प्रत्याशी ने अपनी सीट पर नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। 'अमर उजाला' ने पहले ही बताया था कि बिहार में इंडी एलायंस नहीं चल रहा है, महागठबंधन ही रहेगा और साथ ही यह भी बताया था कि एनडीए के घटक दलों का हिसाब सामने आने के बाद ही महागठबंधन अपने पत्ते खोलेगा। अब नामांकन का आखिरी दिन कल है और महागठबंधन पत्ता खोलने वाला है। यह पत्ता गणित हिलाने के लिए खोला जा रहा है, क्योंकि चारों सीटें एनडीए के खाते में थीं और इनमें से तीन जगहों पर एनडीए के जीते हुए प्रत्याशी की जगह नए चेहरा को उतारा गया है।

विज्ञापन


2019 में जीते चार में से तीन प्रत्याशी एनडीए ने बदले
पहले चरण में 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार की इन चारों सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीते थे। इनमें से सिर्फ औरंगाबाद में भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद को दोबारा मौका दिया है। नवादा सीट लोजपा-रामविलास से भाजपा के खाते में आयी है। यहां से लोजपा के चंदन सिंह सांसद ने पिछला चुनाव जीता था। गया सीट जदयू से हम-से के खाते में आयी है। यहां से विजय कुमार ने पिछला चुनाव जीता था। जमुई सीट लोजपा-रामविलास के पास है, वहां से लोजपा के चिराग पासवान ने पिछला चुनाव जीता था।
विज्ञापन


औरंगाबाद में सिंबल लेकर भी इंतजार में कुशवाहा
औरंगाबाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह ने होली की छुट्टी के पहले सोमवार को नामांकन दाखिल किया। वह यहीं से सांसद हैं और अब 2024 के प्रत्याशी भी। पिछली बार उन्हें 4.27 लाख वोट आए थे, जबकि तब महागठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर के प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद को 3.57 लाख वोट मिले थे। इस बार हम-से महागठबंधन में नहीं है। राजद ने जदयू के बागी अभय कुशवाहा को सिंबल तो दिया है, लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारा फंसे होने के कारण उन्होंने नामांकन नहीं किया है। इस सीट पर कांग्रेस का दावा था और अब भी पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार को लेकर माहौल बना हुआ है। कांग्रेस-राजद में यहां ठन गई तो गणित हिलना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गया में मांझी कल करेंगे नामांकन, सामने कौन होगा?
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अयोध्या में श्रीराम लला का दर्शन करने गए थे। लौटकर आने के बाद नामांकन की घोषणा की थी। कल करेंगे। वह पिछली बार महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी थे और उन्हें 3.13 लाख वोट मिले थे। जीतने वाले एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी विजय कुमार को 4.67 लाख वोट मिले थे। इस बार यह सीट एनडीए ने जदयू से लेकर हम-से को दे दी है। हम-से प्रत्याशी जीतन राम मांझी के सामने महागठबंधन की ओर से किस दलित चेहरे को लाया जाएगा, यह अभी साफ नहीं हुआ है। कई नाम हैं और माना जा रहा है कि यहां से राजद अपना प्रत्याशी देगा। इसमें किसे उतारने से मांझी का खेल खराब हो, इसपर माथापच्ची हो रही है क्योंकि उन्होंने बिहारक की नीतीश सरकार के बहुमत परीक्षण के समय विपक्ष का साथ नहीं दिया था।

नवादा में ठाकुर के खिलाफ उतर सकता है कोई नामी
बिहार की नवादा लोकसभा सीट लोजपा के पास थी। यहां से सांसद थे बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह। यह सीट अब भाजपा के पास है और प्रत्याशी घोषित किए गए हैं पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. सीपी ठाकुर के बेटे और राज्यसभा के जरिए दिल्ली की राजनीतिक यात्रा पर रहे विवेक ठाकुर। यहां से पिछले चुनाव में चंदन सिंह को 4.95 लाख वोट मिले थे, जबकि राजद की विभाग देवी को 3.47 लाख वोट मिले थे। इस बार राजद यहां से प्रत्याशी बदल रहा है। बताया जा रहा है कि इस सीट पर भूमिहार जाति के विवेक ठाकुर को एक नामी चेहरे से टकराना होगा। वह चेहरा जेल-रिटर्न हो सकता है। 


जमुई में चिराग की जगह बहनोई, सामने भी कोई नया
2019 में चिराग पासवान बिहार की जमुई सुरक्षित सीट से सांसद बने थे। उन्हें 5.29 लाख वोट मिले थे, जबकि सामने तत्कालीन महागठबंधन में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के प्रत्याशी भूदेव चौधरी को 2.88 लाख वोट मिले थे। कुशवाहा इस बार एनडीए में हैं। यहां एनडीए की ओर से चिराग पासवान ने अपने बहनोई अरुण भारती को टिकट दिया है। कल वह नामांकन करेंगे। जमुई की इस सीट को एनडीए से छीनने के लिए राजद-कांग्रेस दोनों बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। इसके लिए एक चौंकाने वाला नाम फाइनल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed