{"_id":"65f19daf1fa9b5887c0fc7b4","slug":"bihar-news-lok-sabha-2024-election-2024-bjp-list-jdu-list-chirag-paswan-hajipur-seat-announcement-final-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP List : बिहार की लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करेंगी पार्टियां, नीतीश और चिराग की तमन्ना पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP List : बिहार की लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करेंगी पार्टियां, नीतीश और चिराग की तमन्ना पूरी
Wed, 13 Mar 2024 06:05 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 13 Mar 2024 06:05 PM IST
सार
Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पटना साहिब समेत चार सीटों को छोड़ भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची अब किसी भी समय आ सकती है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की सूची भी अब फाइनल है। चिराग पासवान को भी मनचाहा मिल गया है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और चिराग पासवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारा हो गया है। जैसा सांसद चिराग पासवान ने अब बताया और जिस तरह की बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा या भूतपूर्व सीएम जीतन राम मांझी कह रहे थे... बात वही रही। इसके साथ ही 'अमर उजाला' की उस खबर पर भी मुहर लग गई, जिसमें बताया गया था कि लोकसभा चुनाव के लिए बिहार की 40 सीटों पर बंटवारे के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव तक की एनडीए में डील हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जदयू स्पष्ट, भाजपा के अंदर ही कई संकट
लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के साथ या आगे-पीछे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची आने की संभावना है। भाजपा बिहार की 2019 में जीती अपनी सीटों में से पटना साहिब समेत चार सीटों को छोड़ बाकी 13 पर प्रत्याशियों की घोषणा पहले करे, यह भी संभव है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड अपनी 16 जीती हुई सीटों में से 13 पर प्रत्याशियों को हरी झंडी दे चुकी है। जदयू तीन सीटों को लेकर कुछ ऊहापोह में है, जिसपर पार्टी में मंथन जारी है।
विज्ञापन
चिराग पासवान को मनचाहा मिलने की चर्चा
बताया जा रहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों टुकड़ों के बीच सीटों के बंटवारे में चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस को संतुष्ट कराने में भी भाजपा सफल रही है। चिराग पासवान भावनात्मक आधार पर अपने पिता की पारंपरिक सीट हाजीपुर से इस बार चुनाव लड़ना चाह रहे थे। सीटों की संख्या पर रार से ज्यादा इस बात पर चाचा-भतीजा में कई महीनों से झंझट चल रहा था। अबतक सामने आ रही जानकारी के अनुसार चिराग पासवान को हाजीपुर देकर संतुष्ट किया गया है, जबकि पशुपति कुमार पारस को सीटों की संख्या के मामले में। यह भी जानकारी आ रही है कि अगर अब चिराग पासवान हाजीपुर से उतरते हैं तो पशुपति कुमार पारस अपने गृह जिला खगड़िया की सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहां से लोजपा के सांसद अभी चौधरी महबूब अली कैसर हैं।