फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: LNMU Deputy Controller of Examinations was beaten up by students in his office.bihar police

Bihar News : LNMU के उप परीक्षा नियंत्रक को छात्रों ने उनके ही कार्यालय में पीटा, वजह यह थी

Fri, 04 Aug 2023 06:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 04 Aug 2023 06:39 PM IST
सार

Bihar News : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक को उनके ही कार्यालय में घुस कर छात्रों ने पिटाई कर दी है। इस मारपीट का वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पहंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: LNMU Deputy Controller of Examinations was beaten up by students in his office.bihar police
हंगामा करते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी महाविद्यालयों में शुक्रवार से स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा शुरू हुई है। परीक्षार्थियों का कहना है कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में काफी त्रुटियां हैं। कई परीक्षार्थियों का तो एडमिट कार्ड भी लोड नहीं हुआ है। इस स्थिति में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल कैसे होंगे। इसी बात को लेकर कई परीक्षार्थी उप परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद प्रकाश गुप्ता के कक्ष में उनसे बात करने गये थे। वहां परीक्षार्थी उप परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद प्रकाश गुप्ता को अपनी समस्या सुना रहे थे लेकिन तभी कुछ बात को लेकर उप परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद प्रकाश गुप्ता और परीक्षार्थियों में विवाद होने लगा और देखते ही देखते परीक्षार्थी उनसे उलझ गए। इस दौरान दोनों तरफ से हाथापाई भी होने लगी जिसका लाइव वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


कई परीक्षार्थी परीक्षा से हुए वंचित 
घटना के संबंध में परीक्षार्थियों का कहना है कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों का सत्र नियमित नही होने कारण यहां लगातार छात्रों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाता है। यहां प्रतिदिन दूर दराज क्षेत्रों से छात्र छात्राएं अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। आज से स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा शुरू हुई है लेकिन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में एक तरफ त्रुटियां हैं तो दूसरी तरफ कई परीक्षार्थियों का विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण प्रवेशपत्र डाउनलोड नहीं हो रहा है। इन कारणों से कई परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गये।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा घटना की सूचना विश्वविद्यालय थाना को दी गई। उप परीक्षा नियंत्रक के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस संबंध में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि मारपीट करने की बात कही जा रही है। वीडियो देखकर लड़कों की पहचान की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed